Google Analytics —— Meta Pixel

आपसी विवाद में डंपर से कुचलकर 5 लोगों की हत्या, मृतकों में दो भाई भी शामिल

राजस्थान के झालावाड़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भवानी मंडी में झगड़े के बाद दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों को डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पगरिया थाना क्षेत्र के विनायका फंटे गांव में देर रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन रिपोर्ट दर्ज कराने निकले थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पगरिया समेत 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। झालावाड़ा SP ऋचा तोमर ने बताया कि हत्या के दो आरोपी हैं, जिनकी तलाश के लिए आसपास के एरिया समेत मध्यप्रदेश में भी टीम भेजी गई है।

यह भी पढ़ें:- Dhar Bhojshala ASI Survey : भोजशाला में सर्वे के लिए आधुनिक मशीन के साथ पहुंचा दल, मुस्लिम पक्षकार ने किया ऑब्जेक्शन

SP ने आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। मृतक धीरप सिंह और भारत सिंह के पिता नारायण ने बताया कि उनके बेटे पगरिया रोड़ स्थित ढाबे पर बैठकर पार्टी कर रहे थे। आरोपी डूंगर सिंह और रणजीत सिंह भी मौके पर थे। इस दौरान आवर में आहु नदी से रेत निकालने की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। आरोपी डूंगर सिंह और रणजीत सिंह रेत निकालने से मना कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर मेरे दोनों बेटों ने तीन दोस्तों को मौके पर बुला लिया। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ तो वे दो बाइकों पर मामला दर्ज कराने पगरिया थाना जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने कहा था कि तुम्हें थाने तक नहीं पहुंचने देंगे। तभी ढाबे पर खड़े डंपर से आरोपियों ने उनका पीछा किया और कुचल दिया।

 

वहीं हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक गोवर्धन सिंह, धीरज सिंह, भरत सिंह, तूफान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बालूसिंह को गंभीर हालत में आवर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी शवों को भवानी मंडी के आवर में रखवाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के हैं। विनायका गांव में मातम का माहौल है। गांव में तनाव को देखते हुए एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ भवानीमंडी के साथ पगारिया, डग, गंगाधर, उन्हेल, रायपुर, मिश्रौली और पुलिस लाइन की टीम मौके पर मौजूद है।
Back to top button
error: Content is protected !!