ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली-मुंबई-रांची से दबोचे गए 5 आतंकी, बम ब्लास्ट की कर रहे थे प्लानिंग
5 Terrorists Arrested: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े एक आतंकी षड्यंत्र मामले में देशभर के 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में कुल 21 स्थानों पर गहन तलाशी ली गई। इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने 3 राज्यों में छापेमारी करके ISI के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली, मुंबई और झारखंड में छापेमारी की थी। इस दौरान 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए।
यह भी पढ़ें:- क्रॉस वोटिंग से खुली INDIA गठबंधन की पोल, हर चुनाव के बाद विपक्ष का रोना-धोना जारी है: बीजेपी
दिल्ली से गिरफ्तार आतंकियों की पहचान आफताब और सूफियान के रूप में हुई, जो मुंबई के रहने वाले हैं। इनके ठिकानों पर स्पेशल सेल ने छापेमारी की थी, जहां से हथियार और IED बनाने का सामान बरामद हुआ। झारखंड के रांची से असहर दानिश गिरफ्तार हुआ है, जिसके ठिकाने से केमिकल IED बनाने का सामान मिला है। बाकि दो आतंकियों को मध्यप्रदेश और हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आतंकियों का मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले की साजिश में जुटा था। स्पेशल सेल को 9 सितंबर को मुखबिर से आतंकी आफताब का सुराग मिला। छापेमारी में आफताब की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दानिश का नाम सामने आया। उसकी निशानदेही पर रांची में छापेमारी हुई। (5 Terrorists Arrested)
झारखंड पुलिस प्रवक्ता माइकलराज एस. ने बताया कि दिल्ली पुलिस और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सर्च ऑपरेशन में अशरफ दानिश नाम के व्यक्ति को रांची से गिरफ्तार किया है। उसके पास कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। 3 जिलों में कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया गया था, बाकी लोगों की किसी तरह की संलिप्तता सामने नहीं आई, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया। (5 Terrorists Arrested)
छापेमारी के दौरान बरामद सामान
- पिस्टल और डिजिटल डिवाइस
- विस्फोटक सामग्री- हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सल्फर पाउडर
- लैब उपकरण- PH वैल्यू चेकर, वेटिंग मशीन, बीकर सेट
- सुरक्षा सामग्री- सेफ्टी ग्लव्स, रेस्पिरेटरी मास्क
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण- लैपटॉप, मोबाइल, स्ट्रिप वायर, सर्किट, मदरबोर्ड, डायोड्स

यह पता लगाने में जुटी खुफिया एजेंसियां
- आतंकियों का टारगेट कौन से इलाके थे ?
- बम कहां प्लांट करने की योजना थी ?
- हमले का टारगेट कौन था ?
- मॉड्यूल को किसका आदेश मिला था ?
- और कितने आतंकी इस नेटवर्क में शामिल हैं ?

इस बीच अमृतसर पुलिस ने अलग कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 किलो हेरोइन समेत एक पिस्तौल बरामद की। पुलिस आयुक्त अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 12 किलो हेरोइन बरामद हुई है। एक पिस्तौल भी बरामद हुआ है। इन लोगों को बॉर्डर पार से ड्रोन के माध्यम से कंसाइनमेंट डिलीवर किया जाता था। इस मामले में अब तक कुल 20 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त हुई है और कुल 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। (5 Terrorists Arrested)



