Kolkata Law College gangrape : TMC सांसद कल्याण बनर्जी का विवादित बयान, ‘महिलाएं सोच-समझकर साथ चुनें’, मचा बवाल

Kolkata Law College gangrape : कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, बनर्जी ने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वे बाहर जाने से पहले सोच-समझकर संगति चुनें। उन्होंने कहा, “जो महिलाएं ऐसे लोगों के साथ घूमती हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि वे किसके साथ हैं।”
यह भी पढ़ें :- गृहमंत्री शर्मा का तीखा वार: “कांग्रेस अपराधियों को वोट बैंक समझती है”, तोमर बंधुओं पर होगी सख्त कार्रवाई
जब मीडिया ने पूछा कि आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई पूर्व घटना के कुछ ही महीनों में दोबारा इस तरह की घटना कैसे हो गई, तो TMC सांसद ने कहा, “कोई भी कानून या पुलिस इसे रोक नहीं सकती, जब तक मानसिकता नहीं बदली जाती।”
उन्होंने यह भी कहा कि हर जगह पुलिस सुरक्षा नहीं दे सकती। “अगर कॉलेज अधिकारी जिम्मेदार हैं, तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, लेकिन वे सरकारी मशीनरी का हिस्सा नहीं हैं।”
हालांकि, अपने बयान पर हो रहे विरोध के बाद कल्याण बनर्जी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और वह महिलाओं के सम्मान के पक्ष में हैं। (Kolkata Law College gangrape)
तीनों आरोपी कौन हैं?
इस केस में कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र और कॉलेज यूनियन का पूर्व अध्यक्ष है। वह तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) से जुड़ा है।
दूसरा आरोपी जैब अहमद केवल 19 वर्ष का है और कॉलेज का ही छात्र है। तीसरा आरोपी प्रमित मुखर्जी 20 वर्ष का है और लॉ कॉलेज के द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है। (Kolkata Law College gangrape)
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को पीड़िता को कॉलेज परिसर में ही गार्ड रूम में ले जाकर गैंगरेप किया गया। मुख्य आरोपी ने पहले पीड़िता को प्रपोज किया था, लेकिन इंकार करने पर वह नाराज़ हो गया और वारदात को अंजाम दिया।
तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मामले में लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और विपक्ष राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साध रहा है। (Kolkata Law College gangrape)



