India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील (India-US Trade Agreement) को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर जल्द ही सहमति बन सकती है और अगले हफ्ते इसका आधिकारिक ऐलान भी संभव है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि “भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का एक रणनीतिक सहयोगी है। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध भी बेहद मजबूत हैं और यह साझेदारी भविष्य में और भी प्रगाढ़ होगी।”
उन्होंने यह टिप्पणी चीन के बढ़ते प्रभाव से संबंधित सवाल के जवाब में दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका की बढ़ती निकटता क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण है। (India-US Trade Deal)
ट्रेड डील को लेकर ट्रंप प्रशासन का रुख
कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ ट्रेड डील काफी नजदीक है। उन्होंने आगे कहा कि “मैंने हाल ही में वाणिज्य मंत्री से इस विषय पर चर्चा की है। वे ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ थे और भारत के साथ समझौतों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही आपको इस डील को लेकर अपडेट मिलेगा।” (India-US Trade Deal)
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का महत्व
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। इस डील से टैरिफ में कटौती, तकनीकी सहयोग, और निवेश के नए अवसरों को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं। व्यापार समझौते से न केवल भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन भी बेहतर हो सकता है। (India-US Trade Deal)
यह भी पढ़ें :- bus accident near Raipur : जगदलपुर से रायपुर जा रही रॉयल बस का एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौत, छह घायलों का इलाज जारी



