Google Analytics —— Meta Pixel

Pahalgam Terror Attack : विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले – ये हमला आर्थिक युद्ध था, कश्मीर टूरिज्म को निशाना बनाया गया

Pahalgam Terror Attack : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को “आर्थिक युद्ध” करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य घाटी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – टूरिज्म सेक्टर – को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद लगातार जारी है और भारत अब पीछे हटने वाला नहीं है, चाहे कोई भी धमकी दी जाए।

जयशंकर ने स्पष्ट किया कि अगर भारत पर परमाणु हमले की धमकी भी दी जाए, तब भी आतंक के खिलाफ भारत की कार्रवाई रुकेगी नहीं।

न्यूयॉर्क में Newsweek के साथ Fireside Chat के दौरान जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक दबाव डालकर अमेरिका ने सीजफायर करवाया। (Pahalgam Terror Attack)

जयशंकर ने कहा, “मैं उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी के साथ था जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फोन पर बात की थी। उस बातचीत में ट्रेड डील का कोई जिक्र नहीं हुआ।

जयशंकर ने बताया कि 9 मई, 2025 की रात पाकिस्तान ने भारत पर बड़े हमले की चेतावनी दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव की परवाह किए बिना सख्त रुख अपनाया और साफ कहा कि भारत जवाब देगा। उसी रात पाकिस्तान ने वाकई हमला किया, जिसका भारतीय सेना ने तुरंत और प्रभावशाली जवाब दिया। (Pahalgam Terror Attack)

विदेश मंत्री ने बताया कि 10 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ उनकी बातचीत हुई जिसमें पाकिस्तान की बातचीत की इच्छा जताई गई। बाद में पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से संपर्क कर सीजफायर की अपील की।

जयशंकर ने कहा कि आतंकियों ने लोगों से उनकी आस्था पूछकर हत्या की, जो धार्मिक हिंसा फैलाने की एक और कोशिश थी। उन्होंने कहा कि भारत अब इन प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा। (Pahalgam Terror Attack)

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में द हेग में कहा कि उन्होंने व्यापारिक दबाव बनाकर भारत-पाक सीजफायर कराया। इस पर जयशंकर ने दोहराया कि भारत कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर व्यापारिक कूटनीति को नहीं जोड़ता।

यह भी पढ़ें :- CG Transfer News : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 172 कर्मचारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Back to top button
error: Content is protected !!