Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्र की हिन्दी नीति को मजबूती देंगे सांसद बृजमोहन, समिति के सदस्य बने

नई दिल्ली /रायपुर : सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान -“ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से नवाजे गए

नई जिम्मेदारी मिलने के पश्चात अग्रवाल ने कहा कि, हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन और राजकीय कार्यों में अधिकाधिक उपयोग को लेकर मैं प्रतिबद्ध हूं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में जुड़ना मेरे लिए गौरव का विषय है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh crime news : 12 साल के बच्चे से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, 132 दिन में आया फैसला

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यह दायित्व सौंपा।

उल्लेखनीय है कि हिन्दी सलाहकार समिति का कार्य मंत्रालय की योजनाओं, कार्यक्रमों और दस्तावेजों में राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को सुनिश्चित करना तथा भाषा से संबंधित सुझाव देना होता है।

Back to top button
error: Content is protected !!