Google Analytics —— Meta Pixel

रायगढ़ तमनार प्रवास के दौरान ग्राम रसनी पहुंचे भूपेश बघेल, कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) आज तमनार प्रवास के दौरान ग्राम रसनी पहुँचे, जहाँ ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा वर्ग और वरिष्ठजन इस अवसर पर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- Medical college scam : मेडिकल कॉलेज मान्यता में बड़ा घोटाला, CBI ने 7 राज्यों में दर्ज की FIR, 6 गिरफ्तार

इस दौरान आरंग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शेखर चन्द्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष के.के. चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चन्द्राकर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सजल चन्द्राकर, आरंग के पार्षद सूरज सोनकर, खिलावन निषाद, समीर गौरी, ग्राम रसनी के उपसरपंच पारस चन्द्राकर, गोपाल चन्द्राकर, विकास चन्द्राकर, बल्ला चन्द्राकर, प्रशांत चन्द्राकर, वैभव चन्द्राकर, रोहित साहू सहित गाँव के अन्य वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्रामवासियों ने भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान भूपेश बघेल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में बघेल से मिलने एवं बातचीत करने के लिए उमड़े। (Former Chief Minister Bhupesh Baghel)

Back to top button
error: Content is protected !!