Google Analytics —— Meta Pixel

Scooty Didi Enu CG: “स्कूटी दीदी” एनु बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक, मुख्यमंत्री साय ने सराहा जज़्बा

Scooty Didi Enu CG: धमतरी जिले के उमरदा गांव की एनु अब पूरे देश में “स्कूटी दीदी” के नाम से पहचानी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एनु की जीवटता और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एनु जैसी बेटियाँ आत्मनिर्भर भारत की असली पहचान हैं। एनु ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद एम.ए. की पढ़ाई पूरी कर ‘बिहान’ योजना के माध्यम से प्रशिक्षण लिया और एक लाख रुपए का ऋण लेकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी।

Scooty Didi Enu CG: "स्कूटी दीदी" एनु बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक, मुख्यमंत्री साय ने सराहा जज़्बा

 

यह भी पढ़ें :- Vishnudev Sai news: राजनांदगांव प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

एनु ने ‘प्रथम संस्था’ से स्कूटी चलाना सीखा और ग्रामीण महिलाओं को भी प्रशिक्षण देना शुरू किया। वर्ष 2023 में उन्होंने “महिला दोपहिया प्रशिक्षण केंद्र” की स्थापना की, जहाँ अब तक 30 से अधिक महिलाएं स्कूटी चलाना सीख चुकी हैं। इसके बाद महिलाएं आंगनबाड़ी, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र जैसे स्थानों तक स्वतंत्र रूप से पहुँचने लगीं। (Scooty Didi Enu CG)

Scooty Didi Enu CG: "स्कूटी दीदी" एनु बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक, मुख्यमंत्री साय ने सराहा जज़्बा

एनु की पहल से सामाजिक सोच में बदलाव आया है। अब गांवों में माता-पिता खुद बेटियों और बहुओं को उनके पास प्रशिक्षण के लिए भेजते हैं। उनका सपना है कि 1000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं और एक चारपहिया प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू करें। (Scooty Didi Enu CG)

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की वाहक बन रही हैं। राज्य सरकार ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित करती रहेगी। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा व कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने भी एनु से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की।

एनु ने सिलाई-कढ़ाई, एलईडी असेंबली, मनरेगा और घरेलू प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एनु की कहानी को अपने फेसबुक पेज पर साझा करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया है। (Scooty Didi Enu CG)

Back to top button
error: Content is protected !!