Train cancellation: जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, समलेश्वरी, हिराखंड, किरंदुल-विशाखापट्टनम नहीं आएगी जगदलपुर

Train cancellation:छत्तीसगढ़ में बस्तर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। ये ट्रेनें 17 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक जगदलपुर और किरंदुल नहीं आएंगी। यानी कि ये सभी ट्रेनें जगदलपुर के लिए रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के मुताबिक, ये सभी ट्रेनें ओडिशा के कोरापुट तक आएंगी और वहीं से लौटेंगी।
दरअसल, करीब 15 दिन पहले मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच लैंड स्लाइड हुआ था। मार्ग को तो क्लियर कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ स्थानों पर अब भी मरम्मत कार्य जारी रखा है। (Train cancellation)
यह भी पढ़ें:- बिलासपुर NTPC राखड़ डैम में दर्दनाक हादसा, राख के मलबे में दबने से ड्राइवर की मौत
इसी कारण हिराखंड, समलेश्वरी, किरंदुल-विशाखापट्टनम समेत अन्य ट्रेनों को अब 19 जुलाई तक शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इससे पहले 11 से 16 जुलाई तक ये ट्रेनें बंद रही थीं, और अब तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।
ये ट्रेनें हुई शॉर्ट टर्मिनेट: (Train cancellation)
-
दिनांक 16.07.2025 से 18.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
-
ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल – विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस 17.07.2025 से 19.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
-
दिनांक 17.07.2025 से 18.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
-
ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर 17.07.2025 से 18.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
-
ट्रेन संख्या 18005 जो 16.07.2025 से 17.07.2025 तक हावड़ा से छूटेगी, हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
-
ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 18.07.2025 से 19.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
-
ट्रेन संख्या 18107 जो 16.07.2025 से 17.07.2025 तक राउरकेला से छूटेगी, राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
-
ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 17.07.2025 से 18.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
-
दिनांक 16.07.2025 से 17.07.2025 तक भुवनेश्वर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हिराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
-
ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर – भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस 17.07.2025 से 18.07.2025 तक कोरापुट से रवाना होगी। (Train cancellation)
यह भी पढ़ें: Bilaspur High Court: सड़कों पर मवेशियों का आतंक, हाईकोर्ट ने पूछा- कब सुधरेगा सिस्टम?



