Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा- लोकतंत्र के उच्च पद से विदाई ने देश को किया हैरान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा त्यागपत्र, स्वास्थ्य को बताया प्राथमिक कारण

Jagdeep Dhankhar Resigns : देश के संवैधानिक इतिहास में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह का हवाला दिया।

यह भी पढ़े :- हल्बी भाषा के संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए शकुंतला तरार सम्मानित

धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा –

“स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब देश में आगामी महत्वपूर्ण सत्र की तैयारियां चल रही थीं। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद का विशेष उल्लेख करते हुए उनके सहयोग और सद्भावना के लिए आभार भी व्यक्त किया।

संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत दिए गए इस इस्तीफे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। देश की दूसरी सर्वोच्च संवैधानिक कुर्सी से इस प्रकार स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफे की यह मिसाल कम ही देखने को मिलती है। (Jagdeep Dhankhar Resigns)

नई बहस को देगा जन्म

यह इस्तीफा न सिर्फ संवैधानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रश्न भी खड़ा करता है कि क्या राजनीति में अत्यधिक व्यस्तता और दायित्व का भार स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है? लोकतंत्र में शीर्ष पदों की जिम्मेदारियों और मानव पहलू के इस संतुलन पर यह घटनाक्रम नई बहस को जन्म दे सकता है। (Jagdeep Dhankhar Resigns)

अब देश की नजरें राष्ट्रपति भवन की ओर टिकी हैं— अगला कदम क्या होगा?

Back to top button
error: Content is protected !!