राजनीतिक मंच पर हंगामा : स्वामी प्रसाद मौर्य कोमाला पहनाने के बहाने युवक ने जड़े थप्पड़

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की राजनीति उस समय गरमा गई जब पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हमला हो गया। मौर्य जैसे ही मंच पर पहुंचे, एक युवक ने माला पहनाने के बहाने पास आकर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए।
यह भी पढ़े :- राजस्व मंत्री से चर्चा के बाद तहसीलदारों ने स्थगित की हड़ताल, प्रमुख मांगों पर मिला आश्वासन
हमले की यह घटना जैसे ही हुई, कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौर्य के समर्थकों और आयोजकों ने तुरंत हमलावर युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हालात को काबू में लिया और मौर्य को सुरक्षित बाहर निकाला। (Swami Prasad Maurya)
यह भी पढ़े :- Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भूलकर भी बहन को न दें ये चीजें, वरना लग सकता है दोष
हमलावर की पहचान और मंशा पर सवाल
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावर युवक हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना पूर्व नियोजित लग रही है, लेकिन हमलावर की वास्तविक मंशा फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्यक्रम स्थल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर महा-चर्चा शुरू हो गई है। (Swami Prasad Maurya)



