चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मांगा हलफनामा, प्रियंका गांधी ने कहा- इसके नतीजे भुगतने होंगे
Election Commission on Rahul: भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से हलफनामा मांगा है। EC ने कहा कि वे वोट चोरी के अपने दावे को सही मानते हैं तो हलफनामा साइन करके दें। अगर उन्हें अपने दावों पर भरोसा नहीं है तो देश से माफी मांगें। राहुल मानते हैं कि चुनाव आयोग पर उनके आरोप सही हैं तो उन्हें घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधा है। साथ ही कहा है कि वे हलफनामा क्यों मांग रहे हैं? अगर कोई अनजाने में गलती हुई है तो आपको इसकी जांच करनी चाहिए। आप हमें मतदाता सूची क्यों नहीं दे रहे हैं ? आप जांच क्यों नहीं कर रहे हैं ? पूरा देश यह कह रहा है कि चुनाव आयोग अच्छी तरह से जांच करे और तब बोले। कोई आपको सबूत दे रहा है तो उस सबूत को लें, जांच करें और देश को बताएं कि क्या हो रहा है। यह सरकार बिलकुल कमजोर हो गई है। सदन नहीं चला पा रही है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Crimes News : पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव कर रही भाभी की देवर ने हत्या कर दी
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी पर बड़ा खुलासा किया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। हम लगातार डेटा दिखा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग मानने को तैयार ही नहीं है। इस पूरे केस में BJP और चुनाव आयोग की तरफ से जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं, उससे एक बात साफ है कि गड़बड़ी है। BJP की सरकार विपक्ष पर ED, CBI लगाकर तमाम जांच कर रही है तो यहां नाक के नीचे हुए पूरे कांड की जांच क्यों नहीं हो रही ? क्या चुनाव आयोग ने इसकी जांच की है? अगर नहीं तो वे इसे झूठ कैसे कह सकते हैं ? यह हमारे देश के लोकतंत्र के लिए बेहद अहम मामला है। अगर उन्हें लगता है कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा या किसी एक पार्टी की है तो उन्हें अपने रुख पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। मेरे भाई ने बिल्कुल सही कहा कि जब दूसरे लोग सत्ता में आएंगे, तो इस तबाही के ज़िम्मेदार लोगों को इसके नतीजे भुगतने होंगे। राहुल गांधी जी ने वोट चोरी के पुख्ता सबूत दिए हैं। चुनाव आयोग उन सबूतों को ले, जांच करे और देश को बताए ये क्या हो रहा है। (Election Commission on Rahul)
राहुल ने प्रमाण और दस्तावेज दिए: राजीव शुक्ला
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि उन्होंने प्रमाण और दस्तावेज दिए हैं। चुनाव आयोग को जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। सच्चाई के साथ समाने आना होगा। राहुल गांधी नेता विपक्ष हैं। सारे राजनीतिक दल आरोप लगा रहे हैं। अगर चुनाव प्रणाली पर शक है तो आप चुनाव क्यों हैं? शक को दूर करना आपका फर्ज बनता है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर सदन में चर्चा नहीं हो सकती। हमने इतिहास खोलकर दिखाया कि कितनी बार चुनाव आयोग के नियमों और निर्देशों पर चर्चा हुई। सरकार ने कहा कि कोई मंत्रालय चुनाव आयोग के संदर्भ में उत्तर नहीं दे सकता। हमने इतिहास खोलकर दिखाया कि कानून मंत्री ने चुनाव आयोग के संदर्भ में सदन के अंदर विभिन्न समय पर अपनी बात रखी है। SIR वोट चोरी को खत्म करने के लिए नहीं हो रहा, SIR आप पुराने चोरी को छिपाने और नए प्रकार से दोबारा वोट चोरी करने के लिए कर रहे हैं। राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के बाद जिस तरह चुनाव आयोग ने अपना जवाब दिया, वही उनकी हिचकिचाहट दिखाता है। (Election Commission on Rahul)
चुनाव में जबरदस्त घपला हुआ: गोगोई
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राहुल गांधी के पॉइंटेड सवालों के पॉइंटेड जवाब नहीं दे पाया। चुनाव आयोग को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए। आज तीसरे सप्ताह का आखिरी कार्य दिवस था और आज भी सरकार SIR पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हुई। कल राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के ही डॉक्यूमेंट से निश्चित साक्ष्य के साथ यह साबित कर दिया कि चुनाव में जबरदस्त घपला हुआ है। राहुल गांधी ने लोकतंत्र के रक्षा में एक हिम्मत भरा कदम उठाया है। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वही डेटा दिखाया, जो उन्हें इलेक्शन कमीशन ने दिया था। उन्होंने सारे तथ्य रखे और बताया कि किन 5 तरीकों से वोट चोरी की गई। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इन बिंदुओं का कैसे खंडन करता है? अगर वो ये काम नहीं कर पाएंगे तो समझा जाएगा कि वो BJP के चंगुल में हैं। (Election Commission on Rahul)
BJP और चुनाव आयोग लोकतंत्र को कमजोर कर रहे: भगत
सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मौजूदा चुनाव आयुक्तों को अमित शाह ने चुना था – वे स्पष्ट रूप से उनके द्वारा नियुक्त किए गए हैं। नतीजतन, अमित शाह पूरे चुनाव आयोग को प्रभावी रूप से नियंत्रित करते हैं। उनके द्वारा चुने गए लोग ही आयोग चलाते हैं, और वे हमेशा अपने स्वामी, अमित शाह, का बचाव करेंगे। सच्चाई अब सबके सामने आ गई है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने चुनाव आयोग के दस्तावेज़ों के आधार पर जायज़ सवाल उठाए हैं। हम संसद में वोट हटाने पर चर्चा की मांग करते हैं और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का जो फर्जीवाड़ा उजागर किया है, उस पर चुनाव आयोग को जवाब देना ही होगा। ये कोई मजाक नहीं है, यह एक गंभीर मामला है। BJP और चुनाव आयोग लोकतंत्र को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन हम लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। (Election Commission on Rahul)



