अमेरिका में पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर की भारत को परमाणु धमकी, कहा….

Nuclear Weapons : पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका के फ्लोरिडा के टैम्पा में आयोजित एक ब्लैक टाई डिनर के दौरान भारत को परमाणु धमकी (Nuclear Weapons) दी और साथ ही पाकिस्तान की आर्थिक-सैन्य स्थिति पर कड़वी सच्चाई भी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि भारत एक चमचमाती मर्सिडीज कार की तरह है, जबकि पाकिस्तान बजरी और कबाड़ से भरा डंप ट्रक है—और अगर ट्रक कार से टकराए तो नुकसान किसका होगा, यह सोचने वाली बात है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के किसानों को 11 अगस्त को मिलेगा 152 करोड़ से ज्यादा का फसल बीमा मुआवजा
मुनीर ने चेतावनी दी, “अगर भारत की वजह से पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आता है, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे।” यह पहली बार है जब किसी तीसरे देश की धरती से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस तरह की परमाणु धमकी (Nuclear Weapons) दी है।
उन्होंने सिंधु जल समझौते को लेकर भी भारत को चेतावनी दी, “हम भारत द्वारा डैम बनाए जाने का इंतजार करेंगे और जैसे ही वह ऐसा करेगा, हम उसे 10 मिसाइलों से नष्ट कर देंगे। सिंधु नदी भारत की पारिवारिक संपत्ति नहीं है, और हमें मिसाइलों की कोई कमी नहीं है।”
फील्ड मार्शल मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तान भारत के पूर्वी हिस्से से हमले की शुरुआत करेगा, जहां भारत के सबसे मूल्यवान संसाधन हैं, और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
धार्मिक रूप से कट्टर छवि
मदरसे से पढ़ाई करने वाले आसिम मुनीर पाकिस्तान के पहले आर्मी चीफ हैं जिन्हें धार्मिक रूप से कट्टर जनरल माना जाता है। वे अक्सर अपने तर्कों में मजहबी उदाहरणों का इस्तेमाल करते हैं। फ्लोरिडा के इस डिनर में मीडिया और मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान उनके अधिकांश वक्तव्य भारत-विरोधी और कट्टरवादी रुख से भरे हुए थे।



