Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : ऑनलाइन पेमेंट से नशे की सप्लाई: पुलिस ने मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार, सप्लायर फरार

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशे की अवैध सप्लाई के मामले में पुलिस ने मुंबई से मनीष कुमावत (28) को गिरफ्तार किया है। मनीष ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से नशीली दवाओं का सौदा कर रहा था।

यह भी पढ़े :- आज संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे INDIA गठबंधन के सांसद, सत्ता पक्ष ने बताया नाटक

जानकारी के अनुसार, मनीष मुंबई के पालघर जिले के नालासोपारा ईस्ट का निवासी है। उसने 7200 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स की बिक्री की, जिसका पेमेंट उसने गूगल पे के क्यूआर कोड से लिया था। ये टैबलेट्स राजनांदगांव के अंकित सिंह राजपूत के लिए खरीदी गई थीं।

23 जनवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महमरा मोड़ के पास पप्पू होटल के सामने से अंकित सिंह को पकड़ा था। उसकी एक्टिवा की डिक्की से 7,200 अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग ₹17,828 बताई गई।

जांच में पता चला कि मनीष ने अंकित से केवल 2000 रुपये कमीशन लेकर पेमेंट का सौदा किया था। जांच के दौरान मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी जय राठौर का नाम भी सामने आया। (Chhattisgarh Crimes News )

कोर्ट से मिले सर्च वारंट के बाद कंपनी की तलाशी ली गई, लेकिन कोई नशीली दवा नहीं मिली। पुलिस ने मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कबूला कि सप्लाई जय राठौर ने की थी और पेमेंट उसी के क्यूआर कोड से लिया गया। मनीष का मोबाइल और बैंक पासबुक भी जब्त किया गया है। जय राठौर अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है। (Chhattisgarh Crimes News )

Back to top button
error: Content is protected !!