Google Analytics —— Meta Pixel

गंगरेल से नहर में पानी छोड़े जाने पर किसानों ने स्थगित किया 15 अगस्त का आंदोलन, समय पर जल आपूर्ति से बचेगी हजारों एकड़ फसल

आरंग: गंगरेल बांध से महानदी मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र के किसानों ने 15 अगस्त को टोल प्लाजा रसनी में प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। यह फैसला किसानों की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ। किसानों ने कहा कि समय रहते सिंचाई जल मिलने से धान की चलाई, निंदाई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आएगी, जिससे फसल को बचाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी का विरोध करने में पगला गई है कांग्रेस, बन चुकी है कंफ्यूजन की दुकान: बीजेपी 

जिला पंचायत सदस्य और किसान नेता वतन चन्द्राकर ने कहा, “हमारी लड़ाई मुद्दों पर आधारित होती है, न कि किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ। गंगरेल से समय पर पानी छोड़े जाने से हजारों एकड़ खेतों की फसल बच जाएगी। इसके लिए हम प्रशासन और सिंचाई विभाग का आभार व्यक्त करते हैं। हालांकि आगे अगर जल आपूर्ति में लापरवाही हुई तो किसान फिर से सड़क पर उतरेंगे।” (Water Released From Gangrel)

यह भी पढ़ें:- Raipur: आरंग ब्लॉक के रीवा विद्यालय में ‘मां के नाम’ रोपा जीवन का अंकुर, साइकिल वितरण और नए भवन का लोकार्पण

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवर्षा की स्थिति में समय पर पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि धान की फसल पूरी तरह पानी पर निर्भर है। हाल के दिनों में नहर में पानी बंद होने से पौधे मुरझाने लगे थे और कृषि कार्य ठप हो गए थे। अब पानी मिलने से किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। किसानों ने उम्मीद जताई कि पूरे सीजन में पर्याप्त जल आपूर्ति जारी रहेगी, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित न हो। बैठक में किसान नेता पारस नाथ साहू, गोविंद चन्द्राकर, द्वारिका साहू, श्रवण चन्द्राकर, हीरेश चन्द्राकर, उत्तम टंडन, द्रोण चन्द्राकर, जनक राम आवड़े, प्रभात चन्द्राकर, घसिया साहू, दौलत साहू, हीरामन साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। (Water Released From Gangrel)

Back to top button
error: Content is protected !!