स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, परेड ग्राउंड में कई वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित

Raipur Police Parade Ground : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की है। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर कई वस्तुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
यह भी पढ़े :- नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ने खुद को अधिकारी बताकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ठगा
पार्किंग व्यवस्था
लाल पासधारी वाहन – PWD चौक, छत्तीसगढ़ कॉलेज, कुंदन पैलेस, PWD कॉलोनी, एमटी वर्क्स शॉप गेट से होकर वायरलेस ऑफिस के सामने से मंच के पीछे स्थित VIP पार्किंग तक।

- बिना पासधारी वाहन – सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग, वहां से पैदल आरआई गेट से प्रवेश।
- स्कूल बसें – छात्रों को पुलिस लाइन धमतरी गेट पर उतारने के बाद बसें विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ में पार्क होंगी।
- सिद्धार्थ चौक/पुरानी बस्ती मार्ग – बिना पास वाले वाहन विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ में पार्किंग कर धमतरी गेट से पैदल प्रवेश।
- PWD चौक मार्ग – बिना पास वाले वाहन सेन्ट पॉल स्कूल पार्किंग में, प्रवेश आरआई गेट से।
विशेष निर्देश
- कार्यक्रम स्थल के आसपास सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित।
- मीडिया ओबी वैन धमतरी गेट से प्रवेश कर हैलीपेड के पास पार्क होंगी।
पेंशनबाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से केवल परेड में शामिल होने वाले अथवा दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति; सामान्य यातायात डायवर्ट रहेगा। (Raipur Police Parade Ground)
प्रतिबंधित वस्तुएं
कार्यक्रम स्थल पर शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, धारदार हथियार, पटाखे, खतरनाक वस्तुएं, फुग्गे, खेल उपकरण, प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, रेडियो और पालतू जानवर ले जाना सख्त वर्जित रहेगा। (Raipur Police Parade Ground)



