Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Cabinet Expansion : कल सुबह 10:30 बजे होगा छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार, तीन मंत्री लेंगे शपथ

Chhattisgarh Cabinet Expansion :  छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में होगा। शपथ ग्रहण की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को राजभवन में मौजूद रहने का न्यौता भेजा है। विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने इसकी आधिकारिक सूचना दी है।

यह भी पढ़े :- साय कैबिनेट विस्तार के बीच दिग्गजों की बढ़ी नाराजगी, भीतरखाने लामबंदी भी शुरू

गजेंद्र यादव का नाम लगभग तय

जानकारी के अनुसार, तीन नए मंत्रियों में दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव का नाम तय माना जा रहा है। शेष दो पदों पर अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और पुरंदर मिश्रा में से किसी दो को शामिल किया जा सकता है।

सियासी हलचल तेज

शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कैबिनेट विस्तार के संकेत देने के बाद से ही राजनीति में हलचल बढ़ गई थी। शनिवार को मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी। इसके बाद सोमवार से घटनाक्रम तेज हुआ। सबसे पहले बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और फिर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा राजभवन पहुंचे। (Chhattisgarh Cabinet Expansion)

इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हुए। वहीं गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत, इंद्रकुमार साहू और गोमती साय मुख्यमंत्री से मिले। बैठक में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं। (
Chhattisgarh Cabinet Expansion)

Back to top button
error: Content is protected !!