Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके जिले में कितना गिरा पानी

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने, बादल गरजने, आंधी चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर, नारायणपुर और दुर्ग में मौसम सामान्य बना रहेगा। मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन रही है। 24 घंटों के अंदर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें:- कंटेनर ने ट्रैक्टर और ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, 9 श्रद्धालुओं की मौत, 42 घायल

प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। रायपुर में रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होगा। ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास नया लो-प्रेशर एरिया बनने के आसार है। लो-प्रेशर सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य जिलों यानी कबीरधाम, बिलासपुर, कोरिया, रायगढ़, रायपुर, महासमुंद में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है। (Chhattisgarh Weather Alert)

इस जिलों में हो सकती है बारिश

दुर्ग, बस्तर, बालोद, कांकेर जैसे जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 25-26 अगस्त से ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर नया लो-प्रेशर सिस्टम बनेगा, जिससे फिर से बारिश होगी। इसका असर छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश यानी बालोद, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर पर ज्यादा पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 815.1 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 1234.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 410.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। (Chhattisgarh Weather Alert)

रायपुर संभाग

रायपुर जिले में 701.2 मिलीमीटर, बलौदाबाजार में 605.1 मिलीमीटर, गरियाबंद में 699.1 मिलीमीटर, महासमुंद में 626.0 मिलीमीटर और धमतरी में 716.8 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग

बिलासपुर जिले में 819.2 मिलीमीटर, मुंगेली में 796.7 मिलीमीटर, रायगढ़ में 1002.7 मिलीमीटर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.4 मिलीमीटर, जांजगीर-चांपा में 1012.5 मिलीमीटर, सक्ती में 889.8 मिलीमीटर, कोरबा में 817.5 मिलीमीटर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 814.3 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग

दुर्ग जिले में 660.1 मिलीमीटर, कबीरधाम में 585.3 मिलीमीटर, राजनांदगांव में 750.9 मिलीमीटर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1048.6 मिलीमीटर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 603.9 मिलीमीटर और बालोद में 882.0 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई है। (Chhattisgarh Weather Alert)

सरगुजा संभाग

सरगुजा जिले में 589.7 मिलीमीटर, सूरजपुर में 927.2 मिलीमीटर, जशपुर में 837.0 मिलीमीटर, कोरिया में 943.8 मिलीमीटर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 841.0 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई है। (Chhattisgarh Weather Alert)

बस्तर संभाग

बस्तर जिले में 1023.5 मिलीमीटर, कोंडागांव में 738.6 मिलीमीटर, कांकेर में 945.9 मिलीमीटर, नारायणपुर में 964.1 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा में 941.2 मिलीमीटर, सुकमा में 755.1 मिलीमीटर और बीजापुर में 1017.5 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!