Google Analytics —— Meta Pixel

दक्षिण कोरिया से सीएम साय का निर्देश – हर प्रभावित परिवार तक पहुँचे मदद

बस्तर संभाग के बाढ़ हालात की समीक्षा, प्रभारी सचिवों को जिलों का दौरा करने का आदेश

रायपुर। विदेश प्रवास पर दक्षिण कोरिया में मौजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के बाढ़ हालात की समीक्षा की।

यह भी पढ़े :- शराब घोटाला केस में EOW ने कोर्ट में दाखिल किया नया आरोप पत्र, पहली बार कैबिनेट का जिक्र

बैठक में कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि –

  • हर प्रभावित परिवार तक तुरंत सहायता पहुँचे।
  • क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत सामग्री व राहत राशि का त्वरित वितरण किया जाए।
  • सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति बहाल करना प्राथमिकता रहे।
  • भोजन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सुविधा हर प्रभावित गांव में उपलब्ध हो।

सीएम साय ने कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए।

बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी सचिवों को आदेश दिया गया है कि वे स्वयं दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी करें, ताकि जमीनी स्थिति की सीधी जानकारी शासन तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री ने कहा- “मेरी प्राथमिकता है कि हर प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुँचे। राज्य सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है और हम मिलकर बस्तर को इस आपदा से उबारेंगे।”

सरकार ने संकेत दिया है कि जिनके घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें पुनर्निर्माण हेतु विशेष सहायता दी जाएगी, जबकि आंशिक क्षति वाले घरों के लिए मरम्मत सामग्री और वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि राहत शिविरों में भोजन, दवाइयाँ और आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण है। सड़क और बिजली बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!