Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर में गणेश चतुर्थी पर गौ-मांस काटने का वीडियो वायरल, बवाल

युवती और कई लोगों पर केस दर्ज, चार युवक घायल - पुलिस ने स्थिति संभाली

बिलासपुर: गणेश चतुर्थी के दिन बिल्हा थाना क्षेत्र के डोड़कीभाठा (ओडिया मोहल्ला) में गौ-मांस काटते एक युवती का वीडियो सामने आने के बाद विवाद भड़क गया। स्थानीय युवकों और गौ-रक्षक दल के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर भिड़ गए।

यह भी पढ़े :- दक्षिण कोरिया से सीएम साय का निर्देश – हर प्रभावित परिवार तक पहुँचे मदद

हमले में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। विरोध-प्रदर्शन कर रहे गौ-रक्षकों को पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया और थाने ले गई।

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सकरी, हिर्री और चकरभाठा थानों से अतिरिक्त बल बुलाकर हालात पर काबू पाया।

पुलिस ने गौ-मांस काटने वाली युवती समेत कई लोगों पर गौ-हत्या और हमले का केस दर्ज किया है। देर शाम तक स्थिति सामान्य हो गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!