कांग्रेस महात्मा गांधी की नहीं…नकली गांधी परिवार की पार्टी है, जिनमें कूट-कूट के भरा है अहंकार: BJP
BJP on Congress Party: बिहार में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। इसे लेकर बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई। यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है। तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को अपमानित कराया। अब उनकी हताशा की स्थिति यह है कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं। तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी और उनकी मां को गाली देने का मामला, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने खोला मोर्चा
पार्टी ने कहा कि यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हज़ार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कांग्रेस की तथाकथित वोट अधिकार यात्रा में जिस तरह से कांग्रेस-RJD के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत पूज्य माता जी को गाली दी गई, वह घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है। अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके दोनों शहजादों ने बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का तिरस्कार किया है। कांग्रेस-RJD ने ऐसा करके बिहार की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को भी बदनाम किया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी ठगबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है। बिहार की जनता इस तरह के कुकृत्य को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। (BJP on Congress Party)
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि बिहार में एक यात्रा चल रही है और उस यात्रा में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग हो रहा है, बड़े दुख के साथ उस विषय पर ये प्रेस कॉफ्रेंस हम कर रहे हैं। लोकतंत्र में एक मर्यादा होती है, सुषमा जी ने एक बार सदन में कहा था कि हम शत्रु नहीं हैं, विचारधारा के आधार पर विरोधी हैं। आज भाषा की मर्यादा तार-तार हो रही है। आज जब प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए जिस कटुतापूर्ण, अश्लीलता पूर्ण भाषा का प्रयोग किया गया है, उसके लिए आज उस पार्टी को शर्मसार होना चाहिए, जो पार्टी कभी अपने आप को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है। जो पार्टी अपने आप को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती थी, वो गांधी जी की पार्टी थी, लेकिन जो पार्टी अपने आप को तथाकथित रूप से स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है, वो आज गाली वाली पार्टी बन गई है। ये महात्मा गांधी जी की पार्टी नहीं, बल्कि तथाकथित नकली गांधी परिवार की पार्टी है, जिनमें कूट-कूट के अहंकार भरा हुआ है। इनको लगता है कि भारतवर्ष इन्हीं का है। (BJP on Congress Party)
उन्होंने कहा कि इनको अगर भारत में गद्दी नहीं मिलती, तो ये लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति को मां की गाली भी दे देते हैं। बिहार की जनता इस प्रकार की भाषा को देख रही है, परख रही है और इसका जवाब भी देगी। इस भाषा का कोई जनक है, तो वो है राहुल गांधी। दरभंगा की रैली के मंच से जिस प्रकार प्रधानमंत्री जी की मां और प्रधानमंत्री जी के लिए कहा गया, उससे ठीक पूर्व लगभग 5-7 दिन से राहुल गांधी प्रधानमंत्री जी को तू कहकर संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी पीएम मोदी 140 करोड़ जानत के प्रधानमंत्री है। भारतवर्ष अमर्यादित भाषा को पसंद नहीं करता है। मध्य प्रदेश मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि राहुल गांधी इस देश के परंपराओं और लोकतंत्र को तारतार कर रहे हैं। पहले तो झूठ की राजनीति और झूठ की यात्रा की और अब उस वोट अधिकार यात्रा में इस देश के चुने हुए पीएम के खिलाफ अपमानजनक शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। ये खेदपूर्ण हैं। पूरी दुनिया पीएम मोदी का सम्मान करती है और राहुल गांधी इस तरह से उनका अपमान कर रहे हैं। अभी तक इस पर कोई खेद व्यक्त नहीं किया गया है ये आश्चर्यजनक है। राहुल गांधी को स्वयं आकर इस पर खेद व्यक्त करना चाहिए और जनता से माफी मांगना चाहिए।



