Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नी को चाहिए था मोबाइल, पति ने किया इनकार, गुस्से में पत्नी ने पति को छत से दिया धक्का

Wife Beats Husband: ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी को नया मोबाइल नहीं दिलाना पति को इतना भारी पड़ गया कि गुस्साई पत्नी ने पति की न सिर्फ पिटाई कर दी, बल्कि उसे छत से भी धक्का दे दिया। पति घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर थाना क्षेत्र के ठाकुर वाला मोहल्ले में रहने वाले शिवम वंशकार ने पुलिस को बताया कि वो मूल रूप से टीकमगढ़ का रहने वाला है और ग्वालियर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। दो साल पहले उसकी शादी झांसी की साधना से हुई थी।

यह भी पढ़ें:- कुत्ते की मौत को लेकर मचा बवाल, दो गांव के लोग आमने-सामने, पढ़ें पूरी खबर

पति ने बताया कि पत्नी साधना लंबे समय से नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से शिवम पत्नी को मोबाइल नहीं दिला पाया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में साधना ने पहले पति को गालियां दी, फिर मारपीट की और इसके बाद छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने से शिवम का पैर फ्रैक्चर हो गया। शिवम का आरोप है कि साधना ने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी साधना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Wife Beats Husband)

छतरपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद

छतरपुर में बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां शराब के पैसे न देने पर तीन बदमाशों ने एक युवक को रोककर गाली-गलौज की और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड स्थित मुक्तिधाम के पास का मामला है, जहां युवक अपनी मां के साथ स्कूटी से जा रहा था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत दीपू पांडे, छोटू भार्गव और विट्ठल यादव ने युवक को रोका और शराब के पैसे मांगने लगे। पैसे न देने पर बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और युवक को जबरन स्कूटी से उतारकर पिटाई की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। (Wife Beats Husband)

नरसिंहपुर में दो भाइयों ने आदिवासी की हत्या

पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। छतरपुर में बदमाशों के बढ़ते हौसले कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इधर, नरसिंहपुर जिले से अंधविश्वास का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों ने अपने ही साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। वजह बनी टोना-टोटका की शंका। मुगवानी थाना क्षेत्र के रोहिया पटी गांव में रहने वाले नेतराम आदिवासी की लाश खेत में बनी झोपड़ी में मिली। दरअसल, नेतराम झाड़ा-फूकी का काम करता था। उसके साथी रामकुमार गोंड की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। रामकुमार को शक था कि उसकी पत्नी के जाने के पीछे नेतराम का टोना-टोटका जिम्मेदार है। (Wife Beats Husband)

जबलपुर में चाकूबाजी की वारदात

इसी रंजिश में रामकुमार ने अपने भाई रामगोपाल के साथ मिलकर नेतराम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SP डॉ ऋषिकेश मीणा ने कहा कि हत्या का खुलासा कर दिया गया है। अंधविश्वास को लेकर लोग अपराध कर रहे हैं, इसलिए सभी से अपील है कि ऐसे झाड़ा-फूंक और टोना-टोटका से दूर रहें। वहीं जबलपुर से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। मामूली विवाद में अज्ञात बदमाशों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। एक की हालत गंभीर है। दरअसल, सिविल लाइन इलाके में सब्जी बेचने वाले दो भाई संजय ठाकुर और विष्णु ठाकुर रोज की तरह दुकान पर बैठे थे। (Wife Beats Husband)

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। संजय ठाकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जबलपुर की इस चाकूबाजी ने इलाके में दहशत फैला दी है। साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। (Wife Beats Husband)

Back to top button
error: Content is protected !!