Google Analytics —— Meta Pixel

Crime in Gariyaband: घर में मिली दंपति की लाश, पति फांसी के फंदे पर तो 9 महीने की गर्भवती का बिस्तर पर था शव

Crime in Gariyaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में होली का रंग मातम में बदल गया। बोडराबांधा गांव उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक दंपति की लाश घर पर मिली थी। जहां पति का शव फांंसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवती 9 महीने की गर्भवती थी। दोनों की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बोडराबांधा गांव में वेदप्रकाश पटेल(25) और उसकी पत्नी भारती पटेल(24) रहते थे। होली के दिन गांव में सभी लोग होली खेलने में व्यस्त थे। वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह खेत गए थे। जानकारी के अनुसार जब वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह 11 से 11.30 के बीच वापस लौटे, तब उन्होंने दोनों की लाश देखी है। उन्होंने देखा कि वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें-Kanker PG College professor : छात्रा को बंधक बनाकर प्रोफेसर ने किया छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाश देखने के बाद उनके परिजन दोनों को अस्पताल भी ले गए थे। मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शव लाते ही शाम हो गया था। इसकी वजह से पीएम नहीं किया जा सका था। अब शनिवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

इधर, परिजनों ने बताया कि भारती 9 महीने की गर्भवती थी। वो पिछले कुछ दिनों से अपनी पति से बोल रही थी कि उसे अपने मायके जाना है। पत्नी का कहना था कि उसका पहले बेटा होने वाला है। जिसे वह अपने मायके में जन्म देना चाहती है। मगर इस बात से वेदप्रकाश नाराज था। वह भारती को मायके भेजना नहीं चाहता था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ करता था।

Back to top button
error: Content is protected !!