Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : नवजात की टीकाकरण के बाद मौत, परिजन ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो महीने की नवजात बच्ची की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धुरीपारा निवासी रामेश्वर मरावी की बच्ची को टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र ले जाया गया, जहां एएनएम विभा बंजारे ने उसे एक साथ चार टीके लगा दिए।

यह भी पढ़े :- यह भारत के लिए विश्व का नेतृत्व करने का क्षण है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

परिजन ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्ची लगातार रोती रही और दर्द से तड़पती रही। घर लौटने के बाद भी उसकी हालत बिगड़ती गई और बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची की मौत हो गई।

परिजन का गुस्सा:

नवजात की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग बच्ची का शव लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और एएनएम ने भी फोन नहीं उठाया। नाराज परिजन शव को ट्रैक्टर में रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और 6 लाख रुपए मुआवजे की मांग की।

पुलिस ने ट्रैक्टर को कलेक्टर कार्यालय परिसर में घुसाने से रोका, लेकिन परिजन और मोहल्ले की महिलाएँ विरोध करती रहीं। तहसीलदार गरिमा सिंह मौके पर पहुंचीं और समझाइश के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

टीकाकरण व्यवस्था पर सवाल

आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता कन्या पटेल ने बताया कि मंगलवार को कुल 32 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया, जिसमें नवजात को एक साथ चार टीके लगाए गए। (Chhattisgarh News)

परिजन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि नवजात की मौत की सूचना देने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे गुस्सा और विरोध और बढ़ गया। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!