Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Politics on Investor Connect: बस्तर में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस आयोजन को सरकार की दिखावा बताया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने इसे विकास और रोजगार से जोड़ते हुए पलटवार किया है। PCC चीफ दीपक बैज ने इन्वेस्टर मीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा इन्वेस्टर्स मीट किए हैं। जापान और दक्षिण कोरिया में भी इन्वेस्टर्स मीट हुआ, लेकिन लाभ क्या हुआ ? अब बस्तर में जाकर लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। बस्तर के बाढ़ पीड़ित लोग आज भी परेशान हैं। उनका ध्यान भटकाने के लिए इन्वेस्टर मीट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- रायगढ़ में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या, बाड़ी में दफनाया गया शव

इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दीपक बैज अभी भी परिपक्व नहीं हुए हैं। पहले नक्सलवाद की वजह से बस्तर में विकास की गति धीमी थी, लेकिन अब नक्सलवाद खत्म हो रहा है और तेजी से विकास हो रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए इन्वेस्टर मीट हो रहा है। दीपक बैज चाहते हैं कि बस्तर नक्सलवाद के नाम पर पिछड़ा रहे, लेकिन वो समय चला गया। इस इन्वेस्टर मीट का ठोस परिणाम सामने आएगा। रायपुर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की धारा में प्रवेश कर रहा है। अब बस्तर कनेक्ट हो रहा है, उद्योग बढ़ेंगे और विकास के कार्य होंगे। नक्सलवाद राज्य के लिए एक बड़ा ड्रॉ बैक था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ विकसित भारत के नक्शे में शामिल होगा। (Politics on Investor Connect)

बस्तर सांसद ने बताया ऐतिहासिक पहल

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी इन्वेस्टर मीट को ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि बस्तर जल, जंगल और जमीन से संपन्न है, लेकिन आजादी के बाद भी यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। तमाम संभावनाओं को लेकर इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया है। बस्तर में पर्यटन को भी उद्योग का दर्जा दिया गया है। उद्योग और पर्यटन के बढ़ने से बस्तर का विकास निश्चित है। कुल मिलाकर बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट को लेकर जहां कांग्रेस इसे ध्यान भटकाने का प्रयास मान रही है। वहीं भाजपा इसे विकास, रोजगार और नक्सलवाद मुक्त बस्तर की नई तस्वीर के रूप में पेश कर रही है। (Politics on Investor Connect)

Back to top button
error: Content is protected !!