गरियाबंद में 36 घंटे की मुठभेड़, 5.22 करोड़ के इनामी 10 नक्सली ढेर

Encounter in Gariaband: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत राजाडेरा-मटाल पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में नक्सली संगठन को अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। मुठभेड़ में कुल 10 नक्सली मारे गए, जिन पर 5 करोड़ 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
शीर्ष नक्सली हुए ढेर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में adg विवेकानंद सिन्हा और आईजी बस्तर रेंज अमरेश मिश्रा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में संगठन का शीर्ष नेतृत्व शामिल है। इसमें मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज (सेंट्रल कमेटी सदस्य), प्रमोद उर्फ पंडरन्ना (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य), विमल उर्फ जाडी वेंकट (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य) जैसे बड़े नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा दो एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) रैंक, दो पीसीएम (प्लाटून/प्रोजेक्ट कमांडर) रैंक और अन्य पार्टी सदस्य भी मारे गए। कुल मृतकों में 06 पुरुष और 04 महिला नक्सली शामिल हैं। (Encounter in Gariaband)

नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गरियाबंद पुलिस की ई-30 यूनिट, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया। 11 सितम्बर की दोपहर नक्सलियों ने राजाडेरा-मटाल पहाड़ी में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। यह मुठभेड़ लगातार 12 सितम्बर की सुबह 8 बजे तक चलती रही। सर्चिंग के दौरान मौके से 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए हैं।
बरामद हथियार
- 01 एके-47 रायफल
- 01 एसएलआर (7.62 एमएम)
- 02 इंसास रायफल (5.56 एमएम)
- 02 सिंगल शॉट गन
- 02 बारह बोर गन
- 01 टीटी कार्बन
- 02 पिस्टल
- बड़ी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक सामग्री
इनामी नक्सलियों का ब्योरा
- कुल इनाम : ₹5 करोड़ 22 लाख
- छत्तीसगढ़ सरकार : ₹1.60 करोड़
- ओडिशा सरकार : ₹72 लाख
- आंध्र प्रदेश सरकार : ₹72 लाख
- तीनों राज्यों में नक्सली घटनाओं में सक्रिय थे
संगठन को गहरी चोट
अधिकारियों ने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सली संगठन के लिए ऐतिहासिक नुकसान है। यह क्षेत्र माओवादी लीडरशिप वाली पार्टी का गढ़ माना जाता था। चलपति और बालकृष्णन के मारे जाने के बाद अब संगठन में सेंट्रल कमेटी स्तर का कोई बड़ा नक्सली नेता शेष नहीं है। इसका असर न केवल गरियाबंद बल्कि धमतरी और ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाकों पर भी व्यापक रूप से पड़ेगा। (Encounter in Gariaband)
यह भी पढ़ें:- जशपुर में ‘जादुई कलश’ के नाम पर करोड़ों की ठगी, जानिए कैसे खुला पूरा राज…?
IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि बड़े कैडर और शीर्ष नेतृत्व के मारे जाने से नक्सलियों की रीढ़ टूट चुकी है और उनकी गतिविधियों पर निर्णायक असर पड़ेगा। बता दें कि नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर गरियाबंद पुलिस की ई-30, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 बटालियन के जवान संयुक्त नक्सल-विरोधी अभियान पर निकले थे। दिनांक 11 सितम्बर 2025 को राजाडेरा-मटाल पहाड़ी में नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी आत्मरक्षार्थ मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। (Encounter in Gariaband)

यह मुठभेड़ लगातार 36 घंटे तक चली और 12 सितंबर की सुबह 8 बजे तक नक्सली गोलियां चलाते रहे। जवानों ने साहस और वीरता का परिचय देते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ खत्म होने के बाद क्षेत्र की सर्चिंग के दौरान 06 पुरुष और 04 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। साथ ही एके-47, इंसास, एसएलआर जैसे ग्रेडेड ऑटोमेटिक हथियारों सहित कुल 10 हथियार और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई। (Encounter in Gariaband)




