Google Analytics —— Meta Pixel

मैं दलाल नहीं, दिमाग से हर महीने 200 करोड़ कमाता हूं : नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इथेनॉल विवाद पर सफाई देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है और उनका दिमाग ही हर महीने 200 करोड़ रुपये कमाता है। गडकरी ने कहा कि उनके सभी प्रयोग किसानों के हित में हैं, न कि निजी लाभ के लिए।

यह भी पढ़े :- पितृ मोक्ष-श्रद्धांजलि कार्यक्रम 14 सितम्बर को शहर जिला साहू संघ रायपुर के तत्वावधान में होगा आयोजन

इथेनॉल विवाद पर सफाई

  • गडकरी (Nitin Gadkari) पर आरोप था कि वाहनों में इथेनॉल मिश्रण से नुकसान हो रहा है और यह उनके बेटे के कारोबार को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
  • यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, लेकिन कोर्ट ने आरोप खारिज कर दिए।
  • गडकरी ने कहा – “यह पूरा विवाद सोशल मीडिया की देन है। मैं ईमानदारी से कमाना जानता हूं, मैं कोई दलाल नहीं हूं।”

किसानों के मुद्दे पर गडकरी

नागपुर में एग्रीकोस वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में उन्होंने कहा –

  • “मैं कोई संत नहीं हूं, मेरा भी परिवार है। लेकिन विदर्भ में 10,000 किसानों की आत्महत्या शर्मनाक है।”
  • “जब तक किसान समृद्ध नहीं होंगे, मैं रुकने वाला नहीं हूं।”
  • “राजनीतिक फायदे के लिए नेता लोगों को लड़ाते हैं और पिछड़ापन राजनीतिक स्वार्थ में बदल चुका है।”

बेटे के कारोबार पर प्रतिक्रिया

गडकरी ने अपने बेटे निखिल गडकरी के बिजनेस को लेकर उठे सवालों पर कहा –

  • वह आयात-निर्यात का कारोबार करता है।
  • हाल ही में ईरान से 800 कंटेनर सेब मंगवाए और भारत से 1,000 कंटेनर केले भेजे।
  • गोवा से 300 कंटेनर मछली सर्बिया भेजी और ऑस्ट्रेलिया में मिल्क पाउडर फैक्ट्री लगाई।
  • अबू धाबी समेत कई जगहों पर 150 कंटेनर का निर्यात किया।
  • आईटीसी के साथ 26 चावल मिलें भी चलाता है।

गडकरी ने कहा – “ये उदाहरण हैं कि व्यावसायिक सोच से कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।”

गडकरी (Nitin Gadkari) का यह बयान चर्चा में है क्योंकि इथेनॉल विवाद के दौरान उन पर बेटे के कारोबार को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और उनका बेटा पहले से कई कंपनियां चला रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!