Google Analytics —— Meta Pixel

तखतपुर विधायक के जन्मदिन समारोह में हंगामा, आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब कटी 

Takhatpur MLA Birthday Celebration: बिलासपुर के तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के जन्मदिन समारोह के दौरान आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं की जेबें कटने की घटना सामने आई। कार्यक्रम स्थल पर हजारों रुपए की नकदी चोरी हो गई, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक विधायक ठाकुर के जन्मदिन पर आयोजित भव्य समारोह में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमार गिरोह ने कई कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी पार कर दी।

इन कार्यकर्ताओं की कटी जेब 

  • डॉ. अश्वनी गुप्ता – 31,000 चोरी
  • दिलीप तोलानी – 5,000 चोरी
  • प्रमोद निर्मलकर- 5,000 चोरी
  • परमानंद धुरी- 3,000 चोरी

जैसे ही घटना की जानकारी सबको मिली कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी प्रकाश मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पॉकेटमारी में शामिल अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। (Takhatpur MLA Birthday Celebration)

दुर्ग में बाइक लूट, दो आरोपी गिरफ्तार 

वहीं दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर इलाके में बाइक लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पीड़ित सुनील यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अर्जुन नगर से अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी रामनगर सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास दो युवक प्रेम सिंह और मोहम्मद आलम ने उसे रोका। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए बाइक छीन ली और फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और छीनी गई बाइक भी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पुराने शातिर बदमाश हैं, जो पहले भी धमकाकर और डरा-धमकाकर लोगों से पैसा ऐंठने का काम करते थे। (Takhatpur MLA Birthday Celebration)

Back to top button
error: Content is protected !!