Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें ?: BJP सांसद रविशंकर प्रसाद

BJP MP Ravi Shankar: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नए आरोपों को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ये दिवालियापन है। आप नेता प्रतिपक्ष हैं। आप संवैधानिक संस्था पर आरोप लगा रहे हैं। आपको ना ED पर विश्वास ना CBI, ना चुनाव आयोग, ना EVM, ना जनता पर विश्वास, कभी-कभी आप सिंदूर पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हैं… क्या हो गया है? देश की जनता इसलिए आपको सीरियस नहीं लेती है। आपको तीसरी बार किनारे बिठा दिया तो आप अपना खीझपन चुनाव आयोग पर निकाल रहे हैं। देश की जनता फिर आपको किनारे बिठाएगी, बिहार में भी किनारे बिठाएगी। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी संविधान समझते हैं? सुप्रीम कोर्ट गए ना? सुप्रीम कोर्ट ने दिशा निर्देश दिया ना? कोई रोक लगाई क्या? ना कानून समझते हैं ना सुप्रीम कोर्ट के आदेश को समझते हैं, खाली संविधान संविधान किए रहते हैं। राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें? जिस तरह की वे बदजुबानी करते हैं, जिस तरह से प्रधानमंत्री और विपक्ष पर हमले करते हैं ये देश उनको कभी वोट नहीं देगा।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने आरोप की राजनीति को अपना श्रृंगार बना लिया है: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर  

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने पूरे देश को भ्रमित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, वो कह रहे थे कि वो ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे, लेकिन जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो कहा कि आज वो हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। इससे पता चलता है कि गरजने वाले बादल बरसते नहीं हैं। एक तरफ वो ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करते हैं और दूसरी तरफ हाइड्रोजन बम की। राहुल गांधी रोज धमकी देते हैं कि हम हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। जब वे वोट चोरी की बात करते हैं और चुनाव आयोग उनसे लिखित में मांगता है तो वे सबूत देने के बजाय केवल देश को गुमराह कर रहे हैं। अब वे कह रहे हैं कि हम हाइड्रोजन बम फोड़ेगे। उन्हें पता होना चाहिए कि हाइड्रोजन बम केवल विनाश करता है। वे नेता प्रतिपक्ष होकर क्या विनाश की कल्पना करते हैं?”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है और आज वे सीमित दायरे में सिमट गए हैं और उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वे मुद्दाविहीन हो गए हैं। जब भी उनके पक्ष में कुछ होता है, कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन जब उनके पक्ष में कुछ नहीं होता, तो वे सवाल उठाते हैं। यही उनकी संस्कृति है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा ऐसे बयान देकर देश को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें तकनीकी और संवैधानिक तौर पर जो करने को कहा है, वो वो करते ही नहीं। वो रोज़ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और झूठ बोलते हैं। मुझे लगता है कि अगर वो थोड़ा आत्मचिंतन करें कि उन्हें इतने कम वोट क्यों मिले और वो क्यों हारे, तो शायद वो ज़िंदगी में थोड़ा आगे बढ़ जाएं, क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति आत्मचिंतन करता है, तो उसे अपनी गलतियां समझ आती हैं और उन्हें सुधारने का मौका मिलता है। (BJP MP Ravi Shankar)

वो दिन भर झूठ बोलते हैं: मंत्री मनजिंदर

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि देश उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रहा है और अगर उनके पास कोई सही आरोप है, तो उन्हें संवैधानिक, तकनीकी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। वो प्रक्रिया का पालन इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि उन्हें पता है कि उनका झूठ उजागर होने वाला है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी के पास सिर्फ नकारात्मकता बची है। वो दिन भर झूठ बोलते हैं… उनकी भाषा एक हारे हुए नेता जैसी है… अपनी हार के लिए इतने सारे लोगों को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। अगर उन्होंने जनता के सामने स्वीकार किया होता कि वो हार गए हैं, तो अगर उन्हें एक और मौका मिलता और माफ़ी मांगते तो वो बेहतर काम करते। इतना ही काफ़ी होता। लेकिन वो सबको ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं, ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग। क्या गांधी परिवार के अलावा कोई सही है? उनकी भाषा साबित करती है कि वो घटिया राजनीति में यकीन रखते हैं। कर्नाटक में सरकार कैसे बनी? अगर मतदाता असंवैधानिक थे तो कर्नाटक में मुख्यमंत्री कैसे बना दिया? (BJP MP Ravi Shankar)

कर्नाटक सरकार भी असंवैधानिक है: सिरसा

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इसका मतलब है कि कर्नाटक सरकार भी असंवैधानिक है। पहले उन्होंने कहा था कि उनके पास ईवीएम हैक होने के सबूत हैं। फिर वो सबूत कहां हैं? अगर ईवीएम हैक हुई थी, तो वोट चोरी की क्या जरूरत थी? अब उन्होंने ईवीएम पर बोलना बंद कर दिया है। वो झूठे हैं और हार गए हैं। हम दिल्ली में सर का स्वागत करते हैं। दिल्ली से हज़ारों घुसपैठिए निकाला गया। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह दुनिया के पहले नेता हैं जो अपने ही देश पर परमाणु बम या हाइड्रोजन बम गिराना चाहते हैं। अगर उनकी नीयत अच्छी होती, तो वह बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करते। वह ज़्यादातर नकारात्मक शब्दों का ही इस्तेमाल करते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का नतीजा कुछ नहीं निकला: मिश्रा

राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस का नतीजा कुछ नहीं निकला। कोई सबूत नहीं है। राहुल गांधी हमेशा बकवास करते हैं। इससे जनता प्रभावित नहीं होगी। सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कैसे की गई, इसका कोई सबूत नहीं है। वह मौखिक आरोप लगा रहे हैं…कानून की नजर में इसका कोई महत्व नहीं है। जनता जानती है कि उनके पास कोई सबूत नहीं है, इसलिए वह चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर आरोप लगा रहे हैं। UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को मोदी फोबिया हो गया है। वे लगातार जो मुद्दे उठाते हैं वो खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाले होते हैं। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को निशाना बनाकर सत्ता वियोग में विचलित हो चुके राहुल गांधी के आरोप निराधार हैं। उनके पास कोई आरोप में सच्चाई है तो उसकी शिकायत चुनाव आयोग को करें। (BJP MP Ravi Shankar) 

Back to top button
error: Content is protected !!