Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के आरंग बस स्टैंड के पास 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद छात्रा से रेप

Chhattisgarh Rape Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नाबालिग और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र का है, जहां बस स्टैंड के पास 13 साल की नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी इलाके में भी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा को बहलाया और फिर उसे दो दिनों तक राजपुरी जंगल में दैहिक शोषण का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें:- शिक्षा सचिव की अनुपस्थिति पर बिलासपुर हाईकोर्ट नाराज, कहा- कोर्ट को मजाक न समझें

परिजनों की ओर से दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरुण यादव को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद किया। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दैहिक शोषण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं पखांजूर के गोंडाहुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म कर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को घटना बताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घेराबंदी कर दुष्कर्म के आरोपी कार्तिक बाला और उसके सहयोगी सूरज सुतार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (Chhattisgarh Rape Case)

बिलासपुर में लगातार धमकी और दुष्कर्म का आरोप

वहीं बिलासपुर के हिरीं थाना क्षेत्र में एक महिला ने खरकेना के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पवन बघेल कई समय से उसे लगातार अश्लील गालियां देता था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था। यही नहीं आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। DSP रशमित कौर चावला ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में पुलिस की प्राथमिकता पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। (Chhattisgarh Rape Case)

राजधानी में बढ़ते अपराध के आंकड़े

राजधानी रायपुर में अपराध के आंकड़े चिंताजनक हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सिर्फ जुलाई और अगस्त माह में 59 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं। यानी औसतन हर दिन एक दुष्कर्म हुआ। वहीं इन दो महीनों में 18 हत्या के मामले भी दर्ज हुए हैं। यानी औसतन हर तीसरे दिन एक हत्या हुई। चोरी के मामलों में भी इजाफा हुआ है। जुलाई में 117 और अगस्त में 123 मामले सामने आए। कुल मिलाकर जुलाई में 820 और अगस्त में 839 प्रकरण दर्ज हुए, जो चिंता का विषय है। (Chhattisgarh Rape Case)

Back to top button
error: Content is protected !!