Google Analytics —— Meta Pixel

घी-मक्खन से आइसक्रीम तक… अमूल ने 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमत घटाई

Amul Reduces Dary Product Prices : जीएसटी स्लैब में कटौती का लाभ अब उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है। मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी अपने 700 से अधिक उत्पाद पैक की कीमतें (Amul Reduces Dary Product Prices) घटाने की घोषणा की है। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh BJP : शराब व भर्ती घोटालों पर कार्रवाई को भाजपा ने सराहा

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बताया कि संशोधित कीमतें घी, मक्खन, दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित कई श्रेणियों पर लागू होंगी।

यह भी पढ़े :- सूर्य ग्रहण के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें ? विस्तार से जानिए हर जरूरी बात

  • मक्खन (100 ग्राम): 62 रुपये से घटकर 58 रुपये
  • घी (1 लीटर): 650 रुपये से घटकर 610 रुपये
  • प्रोसेस्ड चीज ब्लॉक (1 किलो): 575 रुपये से घटकर 545 रुपये
  • फ्रोजन पनीर (200 ग्राम): 99 रुपये से घटकर 95 रुपये

अमूल का कहना है कि कीमतों में कमी से खासकर आइसक्रीम, मक्खन और पनीर की खपत बढ़ेगी, क्योंकि भारत में अभी इनकी प्रति व्यक्ति खपत काफी कम है।

इससे पहले मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। (Amul Reduces Dary Product Prices)

Back to top button
error: Content is protected !!