रायपुर से नक्सली दंपति गिरफ्तार – फर्जी आधार से किराए का मकान लिया

Raipur Naxal News : राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से सुरक्षा एजेंसी SIB ने नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह दंपति नकली आधार कार्ड के सहारे शहर में रह रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों ने पिछले कई महीनों से अलग-अलग इलाकों में ठिकाने बनाए हुए थे और इलाज का बहाना कर शहरी इलाके में घुलमिलकर रह रहे थे।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 1000 करोड़ का NGO घोटाला, हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश, नौकरशाही पर संकट के छाए बादल
पहचान – जग्गू और कमला
गिरफ्तार नक्सलियों के नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और उसकी पत्नी कमला कुरसम बताए गए हैं। दोनों ने करीब 3 महीने पहले चंगोराभाठा में किराए का मकान लिया था। इसके पहले वे रायपुर के अलग-अलग हिस्सों में रह चुके थे।
अफसरों के घर तक पहुंच
जांच में सामने आया कि जग्गू ने खुद को ड्राइवर और गार्ड बताकर कई बड़े अफसरों के घर काम किया था। वहीं पत्नी कमला घरेलू कामकाज में लगी रहती थी। पड़ोसियों को इन्होंने अपने बारे में मिस्त्री और मजदूर होने की जानकारी दी थी। रोजाना सुबह 8 बजे घर से निकलते और देर रात लौटते थे। (Raipur Naxal News)
पूछताछ और कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद जग्गू को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि नक्सली नेटवर्क और शहरी संपर्कों की जानकारी मिल सके। वहीं कमला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस को शक है कि यह दंपति लंबे समय से अर्बन नेटवर्क खड़ा करने में जुटा था। (Raipur Naxal News)



