Google Analytics —— Meta Pixel

गरियाबंद कलेक्टर ने फरियादियों को फटकारा !, कहा- होशियारी मत दिखाओ, सबूत लेकर आओ

Allegations against Gariaband Collector: गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उईके पर फरियादियों को फटकार लगाने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे फरियादियों पर भड़कते नजर आ रहे हैं। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि होशियारी मत दिखाओ… सबूत लेकर आओ। यह घटना मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक छुरा ब्लॉक के सरकड़ा गांव के ग्रामीण अपने निस्तारी तालाब में पानी भरवाने की मांग को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे।

यह भी पढे़ं:- Coldrif Cough Syrup Case : 20 मासूमों की मौत के बाद कंपनी मालिक रंगनाथन गोविंदन गिरफ्तार

ग्रामीणों का कहना था कि यह तालाब पिछले 70-80 सालों से गांव की निस्तारी जरूरतों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है, लेकिन हाल के सालों में रिकॉर्ड में हेरफेर कर गांव के कुछ मालगुजारों ने तालाब को कृषि भूमि घोषित करा लिया और आपस में उसका बंटवारा कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब को पाटकर अब मछली पालन के लिए हेचरी बनाई जा रही है। पानी की कमी से तालाब में बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक जब उन्होंने यह शिकायत कलेक्टर के सामने रखी तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए फटकार लगा दी। इसके बाद फरियादी मायूस होकर लौट गए। (Allegations against Gariaband Collector)

कलेक्टर ने आरोप को बताया गलत

इस घटना के बाद गांव के एक वरिष्ठ नागरिक दशरथ निषाद ने देर शाम अपनी आपबीती वीडियो के माध्यम से साझा की और कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद थी, लेकिन निराशा हाथ लगी। वहीं इस मामले पर कलेक्टर भगवान सिंह उईके का कहना है कि फरियादी पक्ष से कुछ लोग जनदर्शन के दौरान बदतमीजी कर रहे थे। वीडियो को तोड़-मरोड़कर गलत अर्थ में वायरल किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है, जबकि ग्रामीण अब भी तालाब को फिर निस्तारी के लिए बहाल कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। (Allegations against Gariaband Collector)

Back to top button
error: Content is protected !!