Google Analytics —— Meta Pixel

Sai Cabinet Meeting Today : साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसले ले सकती है सरकार

Sai Cabinet Meeting Today : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बैठक (Sai Cabinet Meeting Today) में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसले लिए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में गौ माता को “राजमाता” घोषित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :- ट्रिपल आईटी में छात्राओं की AI जनरेटेड अश्लील तस्वीरों का मामला, पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर में किया गिरफ्तार

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet Meeting Today)  में राज्योत्सव 2025 की तैयारियों, धान खरीदी की प्रक्रिया और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक सार्वजनिक मंच से कहा था कि जैसे महाराष्ट्र में गाय माता को राजमाता का दर्जा दिया गया है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी इस संबंध में बड़ा निर्णय जल्द लिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!