Google Analytics —— Meta Pixel

सक्ती में जेलर ने की मारपीट, कोरबा में पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप

Crime in Chhattisgarh: सक्ती उप जेल के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। जेलर सतीश चंद भार्गव ने पूर्व कैदी से मारपीट की है, जिसके चलते जेल विभाग ने जेलर को निलंबित कर दिया है। दरअसल, तीजराम चौहान जेल में सजा काट चुका है, जो कुछ समय पहले ही रिहा हुआ है। जेलर के मुताबिक तीजराम नशे की हालत में जेल परिसर पहुंचा और डकैत के मामले में सजा काट रहे एक कैदी से मिलने की जिद करने लगा। जेलर सतीश चंद भार्गव ने कहा कि तीजराम ने परिसर में हंगामा किया और उनके साथ बदसलूकी करते हुए उनका चश्मा भी तोड़ दिया।

कोरबा में पुलिसकर्मी की शिकायत 

घटना के बाद जेलर ने आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल विभाग ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश देते हुए जेलर को निलंबित कर दिया है। वहीं कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगा है। एक नाबालिग समेत 3 दोस्तों ने थाने पहुंचकर जन्मदिन के दौरान हुई मारपीट की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें:- कोरिया में ज्वेलरी व्यवसायी पर नकाबपोशों का हमला, डंडों से पीटकर लूट की कोशिश

पीड़ितों का आरोप है कि थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने उन्हें चमड़े की बेल्ट से मारा और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे पहले भी थाना प्रभारी पर थप्पड़ मारने का आरोप लग चुका है। पीड़ितों ने एसपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, रायपुर के फाफाडीह इलाके में मारपीट से घायल 19 साल के बलराम सोनी की देर रात मौत हो गई। बलराम ने इलाज के दौरान अंबेडकर अस्पताल में दम तोड़ दिया। दरअसल, बलराम 3 अक्टूबर की देर रात को दुर्गा विसर्जन झांकी देखने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने लाठी, डंडा और धारदार हथियारों से हमला किया। (Crime in Chhattisgarh)

शराब माफिया ने की युवक की पिटाई

हमले में बलराम के माथे, सिर, नाक और पेट में गंभीर चोटें आईं। मृतक उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का रहने वाला था। सभी आरोपी फरार हैं। मामले में गंज थाना में FIR दर्ज की गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं बेमेतरा के सिवनी गांव में अवैध शराब कारोबारियों ने एक ग्रामीण युवक को बेरहमी से पीट दिया। युवक ने गांव में चल रहे अवैध शराब कारोबार का विरोध किया था, जिसके बाद उसे बीच सड़क पर लात-घूंसे से पीटा और सड़क किनारे फेंक दिया गया। यह घटना जिले में लगातार हो रहे अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन और आबकारी विभाग की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। (Crime in Chhattisgarh)

कोरबा के SECL गेवरा प्रोजेक्ट में झड़प

हाल ही में राज्य स्तरीय टीम ने जिले में मिलावटी शराब मामले में कार्रवाई की थी। फिर भी अवैध शराब कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इधर, कोरबा के कटघोरा में SECL गेवरा प्रोजेक्ट के भूविस्थापित किसानों और कंपनी अधिकारियों के बीच चल रही त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान जोरदार झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक कटघोरा SDM और हरदीबाजार थाना क्षेत्र के स्कूल मैदान में बैठक के दौरान SECL के एक अधिकारी ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद झड़प हुई। ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (Crime in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!