Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुरवासियों ध्यान दें! मेंटेनेंस के चलते आज शाम पानी नहीं मिलेगा

Attention Raipur residents : राजधानी रायपुर के कई इलाकों में आज शाम पानी की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुबह से दोपहर तक लगभग 6 घंटे का बिजली शटडाउन रहेगा, जिससे नगर निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होगी।

यह भी पढ़े :- रायपुर के कई वार्डों में आज शाम को नहीं होगी पानी की सप्लाई, मेंटनेंस के कारण शटडाउन

नगर निगम के फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि 16 अक्टूबर को होने वाले इस मेंटेनेंस कार्य के चलते 80 एमएलडी, 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी वाटर प्लांट से जुड़ी कुल 42 पानी की टंकियों की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इन इलाकों में शाम को नहीं मिलेगा पानी

शहर के जिन इलाकों में शाम की जल आपूर्ति बंद रहेगी, उनमें डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा (पुरानी टंकी), श्याम नगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकुरबेडा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग शामिल हैं। (Attention Raipur residents)

सुबह की सप्लाई सामान्य रूप से दी जाएगी, लेकिन शाम के समय नल नहीं चलेंगे। नगर निगम ने बताया कि 17 अक्टूबर से सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी।

शहर के वे क्षेत्र, जहां अन्य टंकियों और पावर पंपों से जल आपूर्ति होती है, वहां सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। (Attention Raipur residents)

Back to top button
error: Content is protected !!