लठबंधन वालों के लिए अपना स्वार्थ ही सबसे बड़ा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस उन्होंने कहा कि आज कल देश में GST बचत उत्साव चल रहा है और बिहार के युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि बाइक और स्कूटी पर GST घटने से बिहार के युवाओं को बड़ा लाभ मिल रहा है। त्योहारों की इस उमंग में छठी मईया की पूजा की तैयारी भी जोरों पर है। इन सबके साथ-साथ बिहार लोकतंत्र का महापर्व भी मना रहा है। ये बिहार की समृद्धि का नया अध्याय लिखने का चुनाव है।
यह भी पढ़ें:- अबूझमाड़ में तेरहवीं का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग, 5 की मौत, 25 से ज्यादा बीमार
PM मोदी ने कहा कि चुनाव में बिहार के नौजवानों की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए बिहार के आप नौजवान साथियों के साथ संवाद का अवसर मिलना उतना ही आनंद देता है। आज देश में विकास का महायज्ञ चल रहा है और बिहार भी इसमें कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। बिहार में हर एक क्षेत्र में, हर एक दिशा में काम हो रहा है। कहीं अस्पताल बन रहे हैं, कहीं अच्छे स्कूल बन रहे हैं, कहीं नए रेलवे रूट बन रहे हैं। इसका बहुत बड़ा कारण ये है कि देश और बिहार में एक स्थिर सरकार है। जब स्थिरता होती है तो विकास तेज होता है। (PM Modi on Bihar)
हर बूथ में सब नौजवानों को एकत्र करें: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि बिहार की NDA सरकार की शक्ति भी यही है। इसलिए आज बिहार का हर नौजवान उत्साह से कह रहा है – रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से NDA सरकार! मैं बिहार के सभी नौजवानों से कहूंगा कि हर बूथ में सब नौजवानों को एकत्र करें और उस इलाके में जो बुजुर्ग लोग हों, वो आकर जरा सबको पुरानी बातों को बताएं। वो जो विचलित करने वाले उनके अनुभव हैं, वो सभी नई पीढ़ी को बताने का कार्यक्रम बनाया जा सकता है। मैं बिहार के सभी नौजवानों से कहूंगा कि हर बूथ में सब नौजवानों को एकत्र करें और उस इलाके में जो बुजुर्ग लोग हों, वो आकर जरा सबको पुरानी बातों को बताएं। वो जो विचलित करने वाले उनके अनुभव हैं, वो सभी नई पीढ़ी को बताने का कार्यक्रम बनाया जा सकता है। (PM Modi on Bihar)
वोट की ताकत से देश में परिवर्तन आया है: PM मोदी
उन्होंने कहा कि बिहार के सभी युवा कार्यकर्ताओं को एक और काम करना है। चुनाव की भागदौड़ रहेगी, छठ का महापर्व भी इसी बीच है। लेकिन, छठ के तुरंत बाद 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस है, देश के महान नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। इस दिन Run for Unity होनी है। मैं तो कहूंगा कि हर गांव में कितनी ही चुनावी आपाधापी हो, लेकिन सरदार पटेल को याद करना चाहिए। बड़े शहरों में हर वार्ड में 15-20 मिनट, एकता दौड़ का आयोजन किया जाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा बेटे-बेटियों को इसमें जोड़ना चाहिए। मुझे सारी ताकत 140 करोड़ देशवासियों से मिली है और ये सारी ताकत मतदाता के एक वोट की ताकत है। (PM Modi on Bihar)
बिहार की बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि उस वोट ने ये परिस्थिति पैदा की है कि आज राम मंदिर भी बन गया, ऑपरेशन सिंदूर भी हो गया और देश नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये वोट की ताकत है और मैं मानता हूं कि पूरे हिंदुस्तान में वोट की ताकत की सबसे ज्यादा समझ मेरे बिहार के भाई बहनों को है। इसलिए, जंगलराज को एक बार हटाने के बाद आज वो किसी भी हालत में जंगलराज को वापस नहीं आने देना चाहते। आज बिहार की बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं, ये हम सब के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। (PM Modi on Bihar)
गठबंधन नहीं, यह लठबंधन है: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि चाहे साइंस और टेक्नोलॉजी हो, एविएशन और स्पेस टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, फिनटेक, मेडिकल एजुकेशन या मीडिया बिहार की बेटियों ने हर जगह अपना परचम लहराया है। जो लोग अपने आप को गठबंधन कहते हैं, बिहार की जनता उनको लठबंधन कहती है। वो सिर्फ लठ चलाना और झगड़ा करना जानते हैं। लठबंधन वालों के लिए अपना स्वार्थ ही सबसे बड़ा है। इन्हें बिहार के युवाओं की चिंता नहीं है। दशकों तक देश और बिहार के नौजवान नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पीड़ित रहे, लेकिन इन लोगों ने आपको नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ को हो प्राथमिकता दी। (PM Modi on Bihar)
हमने 2014 के बाद से बड़ी मेहनत की: PM
उन्होंने कहा कि माओवादी आतंक से मदद लेकर ये लोग चुनाव भी जीतते रहे। उसमें से बिहार को बाहर लाने में बहुत मेहनत लग रही है, लेकिन हम लोग कर रहे हैं। हमने 2014 के बाद से बड़ी मेहनत की है। NDA ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से निकालकर विकास की नई रोशनी में लाने का काम किया है। आज बिहार में हम नक्सलवाद-माओवादी आतंक को समाप्त करने की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करना हमारा कर्तव्य है और हम इसके लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। बिहार को तबाह करने में नक्सलवाद-माओवादी आतंक ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। ये माओवादी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल कुछ भी खोलने नहीं देते थे और बने बनाए संस्थान को बम से तोड़ देते थे। ये उद्योगों को घुसने नहीं देते थे। इसलिए, इनके राज में विकास पूरी तरह चौपट हो गया था।
डबल इंजन सरकार से बिहार में आई रफ्तार: PM
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि इन्होंने बिहार की दो पीढ़ियों के भविष्य बर्बाद किया है। बीते सालों में बिहार में विकास के जो कार्य हुए हैं, उनसे एक मजबूत नींव बन गई है। अब हमें इसपर विकास की भव्य इमारत बनानी है। 2014 में डबल इंजन को सरकार बनने के बाद विकास के कार्यों में नई गति आई है। बिजली की व्यवस्था बहुत ज्यादा सुधरी है। बिजली सुधरना, लालटेन वालों को तो पसंद आएगा ही नहीं। हम जानते हैं कि जब बिजली पर्याप्त होती है, तो उद्योगों को, बिजनेस को बल मिलता है और इससे आपके लिए रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। हमारी सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान ने बिहार के नौजवानों को बहुत बड़ी शक्ति दी है। सस्ते डेटा ने, अच्छे नेटवर्क ने बिहार में नई क्रांति ला दी है। आने वाले सालों में हमें बिहार को टेक्नोलॉजी का हब बनाना है। जिले-जिले में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है।
बिहार का नौजवान अब बाहर नहीं जाएगा: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के नौजवानों के लिए आने वाले साल वाकई अभूतपूर्व अवसरों के होने वाले हैं। बिहार का नौजवान अब बाहर नहीं जाएगा, बिहार में ही नाम कमाएगा। नीतीश जी और NDA ने बहुत मेहनत से बिहार को अंधेरे से बाहर निकाला है। आज बिहार में जंगलराज नहीं, जनविश्वास का राज है। आज बिहार का बच्चा-बच्चा गर्व से कहता है कि मैं बिहारी हूं। मैं बिहार के लोगों के सामर्थ्य को दशकों से देखता आ रहा हूं। जब मैं गुजरात में था, उसी समय बिहार के 100 साल हुए थे। तो मैंने एक कार्यक्रम किया था, बिहार के जीवन में जिन्होंने बहुत बड़ा योगदान किया है, ऐसे अलग-अलग 100 लोगों को मैंने गुजरात बुलाया था और उनका सम्मान करके गुजरात के लोगों को बताया था कि बिहार कितना शक्तिशाली और सामर्थ्यवान है।
अब बिहार में डर नहीं, विकास बोलता है: PM मोदी
उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्य है कि आजकल लठबंधन वालों की देशभर में साथी सारी पार्टियां बिहार के लोगों को गाली देती हैं, उनसे मारपीट करती है, बिहारियों से नफरत करती हैं। इसलिए कांग्रेस और RJD वालों से जवाब मांगना चाहिए कि बताओ कि फलाने राज्य में बिहार के लोगों का अपमान INDI अलायंस के लोग कर रहे हैं, तुम्हारा क्या जवाब है? अब बिहार में डर नहीं, विकास बोलता है। बिहार में अब पलायन की नहीं, प्रगति की बात होती है। आज बिहार में नई सड़कों से लेकर एक्सप्रेस वे तक, गंगा पर नए पुलों से लेकर आधुनिक रेलवे स्टेशनों तक, और अब मेट्रो से लेकर एयरपोर्ट तक हर दिशा में नई संभावनाएं बन रही है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर से युवाओं के लिए रोजगार का निर्माण हो रहा है।
फर्स्ट टाइम वोटर्स से जुड़ें, उन्हें प्रेरित करें: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार मखाने का प्रचार कर रही है। उसे सुपर फूड के तौर पर दुनिया के कोने-कोने में ले जा रही है। इसका लाभ भी बिहार के नौजवानों को हो रहा है। अब बिहार में मखाने से जुड़े स्टार्टअप्स बन रहे हैं। नौजवानों को यहीं अवसर मिल रहे हैं कि वो आगे बढ़े और दुनिया भर में नाम कमाएं। आप सभी से मेरा एक और आग्रह है- हमारे जो फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं, उनसे आप सभी जुड़ें। फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए खास सम्मान समारोह किया जाए और उनको एकत्र किया जाए। और उनको कहना चाहिए कि मतदाता बनना बहुत बड़ी बात होती है, आप देश के निर्णयों और देश के नीति निर्धारकों के भागीदार बन रहे हैं। (PM Modi on Bihar)



