Google Analytics —— Meta Pixel

Basant Sahu Kurud: “दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” से राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे सुप्रसिद्ध चित्रकार बसंत साहू

Basant Sahu Kurud: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार ने “दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, 2025” की घोषणा कर दी है। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन श्रेणी में धमतरी जिले के कुरुद निवासी बसंत साहू को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : लालू परिवार ने डाला वोट, पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा- दोनों बेटों को आशीर्वाद

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता और संघर्ष का प्रतीक है, बल्कि समाज में दिव्यांगजनों को समान अवसर और सम्मान दिलाने के उनके निरंतर प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति भी है। (Basant Sahu Kurud)

राष्ट्रपति जी करेंगे सम्मानित

यह राष्ट्रीय पुरस्कार भारत के माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों बुधवार, 3 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रदान किया जाएगा।

यह अवसर “अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित प्रेरक व्यक्तित्व और संस्थाएं शामिल होंगी। यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि दिव्यांगजनों की असाधारण उपलब्धियों और योगदान को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का मंच भी बनेगा। (Basant Sahu Kurud)

Basant Sahu Kurud

 

Back to top button
error: Content is protected !!