Google Analytics —— Meta Pixel

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX बरामद, AK-56 और कारतूस भी मिले

RDX in Doctor House: हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने डॉक्टर के किराए के मकान से करीब 300 किलो RDX, एक AK-56 राइफल, 84 कारतूस, 5 लीटर केमिकल, और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल जब्त की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने यह छापेमारी फरीदाबाद के गांव धौज में की। मौके पर पुलिस की 10 से 12 गाड़ियां पहुंची और कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें 14 बैग विस्फोटक सामग्री से भरे मिले।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया रेसर्स का हौसला, बोले – “जीवन अनमोल है, हेलमेट पहनें”

इस मामले का मुख्य आरोपी डॉक्टर आदिल अहमद है, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आदिल ने फरीदाबाद में विस्फोटक छिपाए जाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद यह बड़ी बरामदगी हुई। आदिल पहले अनंतनाग के GMC यानी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था। 2024 में उसने वहां से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। बताया जा रहा है कि उसने फरीदाबाद में करीब तीन महीने पहले किराए पर कमरा लिया था, लेकिन वहां खुद नहीं रहता था। उसने सिर्फ सामान रखने के लिए यह कमरा लिया था। (RDX in Doctor House)

दूसरा डॉक्टर भी गिरफ्तार

आदिल की निशानदेही पर पुलिस ने कश्मीर के पुलवामा से एक और डॉक्टर मुजाहिल शकील को भी 7 नवंबर को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। इस पूरे मामले की जांच अब चार राज्यों यानी जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात तक फैल गई है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतना बड़ा जखीरा कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल कहां होना था। डॉ. आदिल अहमद के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया है। (RDX in Doctor House)

पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार की बरामदगी से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 के तहत बिना लाइसेंस आधुनिक या प्रतिबंधित हथियार रखने पर सख्त सजा का प्रावधान है। पुलिस का कहना है कि बरामद किया गया विस्फोटक और हथियार फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि डॉक्टर आदिल का संबंध किसी आतंकी संगठन या स्लीपर सेल से तो नहीं है। (RDX in Doctor House)

Back to top button
error: Content is protected !!