Google Analytics —— Meta Pixel

Bank scam in Chhattisgarh : 85 लाख का गबन उजागर, छह कर्मचारी गिरफ्तार, चार आरोपी अब भी फरार

Bank scam in Chhattisgarh : दुर्ग पुलिस ने ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुए बड़े वित्तीय घोटाले (Bank scam in Chhattisgarh) का खुलासा किया है। बैंक के कर्मचारियों ने लगभग 85 लाख रुपये का गबन किया था। पुलिस ने इस मामले में 10 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार आरोपी अब भी फरार हैं।

यह भी पढ़े :- ढलाई के दौरान टूटी छत, मलबे में दबे 12 मजदूर – 9 की हालत गंभीर

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कलेक्शन विभाग के कुछ कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूली गई ऋण किश्तों को बैंक में जमा नहीं किया और राशि का निजी उपयोग कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि बैंक ने 240 ग्राहकों को लोन दिया था। सभी ने समय पर किस्तें भरीं, लेकिन कर्मचारियों ने राशि को हड़प (Bank scam in Chhattisgarh) लिया। 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के बीच करीब ₹84.98 लाख की राशि वसूल की गई, जो बैंक खातों में नहीं पहुंची।

गिरफ्तार आरोपियों में टीकाराम पाटले, आकाश नायक, ओमप्रकाश कोसरे, आर्या गोस्वामी, रेशमा वर्मा और अंकिता पासवान शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

एएसपी कुंदन राठौर ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और बैंक रिकॉर्ड का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि बैंक के आंतरिक नियंत्रण में गंभीर लापरवाही बरती गई थी।

इस घोटाले (Bank scam in Chhattisgarh) से शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर अन्य शाखाओं में भी अनियमितताओं के खुलासे की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!