Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Fire in durg: दुर्ग में साबुन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Fire in durg: दुर्ग जिले में गुरुवार रात एक साबुन की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट, नगर निगम की दमकल वाहनों को भेजा गया। इन दमकल वाहनों ने 12-15 लोड पानी व फोम का प्रेशर मारने के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया।

इस बीच पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। हादसा खुर्सीपार क्षेत्र स्थित सूरी सोप फैक्ट्री में हुआ। बताया जा रहा है कि कंपनी का संचालक हरीश सूरी रात 8.30 बजे फैक्ट्री को बंद करने के बाद घर चला गया था। इसके बाद ही वहां आग लगी।

जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां प्रिया सोप नाम से कपड़ा धोने की साबुन बनता था। इस फैक्ट्री में काफी संख्या में मजदूर काम भी करते हैं। हरीश सूरी पिछले 30 सालों से साबुन का कारोबार करता आ रहा है। आग कैसे लगी इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा है। पुलिस का कहना है वह मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आग लगने का कारण पता चलेगा।

साबुन फैक्ट्री आग इतनी भयंकर थी कि लगभग 6 दमकल मिलकर भी आग पर काबू नहीं पा रहीं थी। पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई थी। रात लगभग 9 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आना शुरू हुईं और देर रात 2 बजे तक आग बुझाने का कार्य चला। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। (Fire in durg)

इसे भी पढ़ें :- Toll tax भरना हुआ और भी महंगा, नई दरें आज से होगी लागू

Back to top button
error: Content is protected !!