Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

मातम में बदली खुशियां, शादी का कार्ड बांटने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Road Accident in balod : बालोद जिले के एक परिवार के घर शादियों की खुशियों में मातम का ग्रहण छा गया। दरअसल अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक के साथ उसके साथी ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक पेड़ से जा टकराई थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र (Road Accident in balod) का बताया जा रहा है।

पचेड़ा निवासी दिलीप कुमार अपने दोस्त नवीन कुमार के साथ गुरुवार शाम को आस-पास के गांव में बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। दोनों कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। मगर रात हो चुकी थी। इस बीच रात को करीब 11 बजे के आस-पास दोनों ठेमाबुजुर्ग गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी, जो अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी और दोनों युवक बगल के गड्‌ढे में गिर गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। इधर, इस घटना की जानकारी लोगों को तब लगी, जब रोड से गुजर रहे लोगों ने रोड पर पड़ी हुई बाइक देखी। इसके बाद बगल के गड्‌ढे में शव देखने पर दोनों का शव दिखाई दिए।

हादसे के बाद राहगीरों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच करने पर दोनों की पहचान हुई है। इसके बाद पुलिस ने इनके परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया है कि दिलीप की बहन की शादी एक हफ्ते बाद होनी थी। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। इसी शादी के लिए दिलीप कार्ड बांट रहा था। वहीं दोनों का पोस्टमॉर्टम आज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Fire in durg: दुर्ग में साबुन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Back to top button
error: Content is protected !!