Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली ब्लास्ट पर पाकिस्तान के पूर्व PM का बड़ा दावा, कहा- लाल किले से कश्मीर तक किया हमला   

Former PoK PM Anwarul: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों को लेकर दावा किया है। PoK विधानसभा में अपने भाषण के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने दिल्ली के लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत पर हमले किए हैं। उनका यह दावा बेहद गंभीर है, क्योंकि यह बयान दिल्ली लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया है। असेंबली में हक ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अगर भारत बलूचिस्तान को खून में डूबाता रहेगा तो हम लाल किले से कश्मीर के जंगलों तक वार करेंगे। कुछ ही दिनों बाद हमारे शाहीन (आतंकी) अंदर घुसे और ऐसा मारा कि आज तक मरने वालों की गिनती पूरी नहीं हुई। 

यह भी पढ़ें:- अमेरिकी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा- यह भारत की कूटनीति को एक और बड़ा झटका 

उन्होंने आगे दावा किया कि प्रधानमंत्री रहते हुए भी वे भारत और नरेंद्र मोदी सरकार को ललकारते रहे हैं। हक का बयान ऐसे समय में आया है जब 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 15 लोग मारे गए थे। इस विस्फोट ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही सतर्क किया हुआ था और अब हक का कबूलनामा इस मामले को और गंभीर बना देती है। उन्होंने कहा कि मैंने चेतावनी दी थी कि हम लाल किले पर हमला करेंगे और हमारे बहादुर लोगों ने यह कर दिखाया। भारत अभी तक मृतकों की गिनती भी ठीक से नहीं कर पा रहा। उनके इस बयान ने दिल्ली ब्लास्ट में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Former PoK PM Anwarul)

26 लोगों की मौत की हुई थी मौत 

हक के कश्मीर के जंगल वाले बयान का संबंध 22 अप्रैल को हुए पहलगाम के बायसरन घाटी हमले से माना जा रहा है। इस हमले में 26 लोगों की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल हुए थे। हमलावरों ने पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर निशाना बनाया था। हक को यह बयान देने से दो दिन पहले ही PoK विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के बाद PM पद से हटाया गया था। उनके खिलाफ 36 वोट पड़े। इसके बाद PPP के राजा फैसल मुमताज राठौर नए प्रधानमंत्री बने। 52 सदस्यीय विधानसभा में PPP और PML-N ने गठबंधन कर बहुमत हासिल कर लिया।

लगातार टूट रही PTI 

अक्टूबर में 10 विधायक टूटकर PPP में आए। फिर 2 और विधायक शामिल हुए। इसी कारण PTI अल्पमत में आ गई और हक की कुर्सी चली गई। PoK की 2021 में गठित मौजूदा विधानसभा में राजनीतिक अस्थिरता लगातार बनी रही है। अगस्त 2021 में अब्दुल कय्यूम नियाजी, अप्रैल 2022 में सरदार तनवीर इलियास, अप्रैल 2023 में अनवारुल हक और नवंबर 2025 में फैसल मुमताज राठौर प्रधानमंत्री बने थे। PM पद का बार-बार बदलना वहां की राजनीतिक उथल-पुथल को दर्शाता है। (Former PoK PM Anwarul)

कौन हैं चौधरी अनवारुल हक ?

  • PoK में लंबे समय से राजनीति में सक्रिय।
  • 2006 में विधायक बने, 2010 में स्पीकर।
  • पाकिस्तान के पूर्व डिफेंस सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल इक्रम-उल-हक के भाई।
  • इमरान खान की PTI में थे, लेकिन बाद में फॉरवर्ड ब्लॉक बनाकर PPP–PMLN के साथ मिलकर PM बने।
  • सितंबर 2023 में PTI ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

पाकिस्तान की आतंकी भूमिका पर बड़ा राजनीतिक दबाव

हक का यह बयान भारत, संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण है। यह पहला मौका है, जब PoK के शीर्ष पद पर रहे किसी नेता ने दिल्ली ब्लास्ट, पहलगाम हमला और भारतीय क्षेत्र के अंदर हुई आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की सीधी भागीदारी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। यह बयान पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक संकट भी बन सकता है। क्योंकि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमेशा भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों से इनकार करता रहा है। अब PoK के पूर्व PM की आधिकारिक कबूलनामा वैश्विक दबाव बढ़ा सकती है। भारत इस बयान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक सबूत के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। (Former PoK PM Anwarul)

Back to top button
error: Content is protected !!