Google Analytics —— Meta Pixel

अमेरिकी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा- यह भारत की कूटनीति को एक और बड़ा झटका 

Congress on American Report: अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान की सफलता बताने पर भारत में नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे भारत की कूटनीति पर चोट बताया है। साथ ही कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका की यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी है। अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई इस कमीशन में बारह स्वतंत्र सदस्य होते हैं। 2025 की यह वार्षिक रिपोर्ट लगभग 800 पन्नों की है। इसके पेज 108 और 109 में जो लिखा है, वह हैरान करने वाला है और समझ से परे है।

यह भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा दावा, लिखा- 4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान ने चीन की मदद से भारत को हराया

कांग्रेस ने कहा कि रिपोर्ट में अप्रैल 2025 में पाकिस्तान द्वारा कराए गए पहलगाम आतंकी हमले को विद्रोही हमला बताया गया है। इसमें भारत-पाकिस्तान के चार दिन के संघर्ष को भारत के खिलाफ ‘पाकिस्तान की सैन्य सफलता’ कहा गया है। राष्ट्रपति ट्रंप अब तक 60 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया था। प्रधानमंत्री इस बारे में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। अब अमेरिकी कांग्रेस के यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी कमीशन की यह रिपोर्ट आई है, जो भारत के लिए एकदम अस्वीकार्य है। क्या प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय इस पर आपत्ति और विरोध दर्ज कराएंगे ? हमारी कूटनीति को एक और गंभीर झटका लगा है। (Congress on American Report)

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस द्वारा गठित एक स्वतंत्र आयोग की रिपोर्ट जारी होने के कुछ ही घंटों बाद-जिसमें दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने ‘भारत पर सैन्य सफलता हासिल की’-अमेरिका के राष्ट्रपति ने 61वीं बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत पर 350% टैरिफ लगाने की धमकी देकर ऑपरेशन सिंदूर को खत्म कराया था। उन्होंने यह दावा कल अमेरिका-सऊदी अरब सम्मेलन के दौरान भी दोहराया था, जिसमें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भी मौजूद थे। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने कहा कि अमेरिकी संसद में 800 पन्नों का लिखित दस्तावेज रखा किया गया, जिसमें कहा गया ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जीत हुई। चीन के इंटेलिजेंस, मिसाइल से हासिल हुआ है। अब सवाल यह है नॉन बायोलॉजिकल गर्दन ऊपर और रीड की हड्डी सीधी करके कहेंगे देश के स्वाभिमान के लिए कहेंगे कि ट्रंप झूठ कह रहा है ?

Back to top button
error: Content is protected !!