Google Analytics —— Meta Pixel

48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सबसे ताकतवर बटालियन नंबर-1 को बड़ा झटका

Naxalites Surrender in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 15 नक्सलियों ने 24 नवंबर को सुकमा SP किरण चव्हाण के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। इनमें पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों पर 48 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सलियों में चार बटालियन नंबर-1 के सक्रिय सदस्य थे, जिसे नक्सल संगठन की सबसे शक्तिशाली बटालियनों में माना जाता है। 

यह भी पढ़ें:- स्कूल में पांच साल के बच्चे को पेड़ से लटकाया, होमवर्क नहीं करने पर दी सजा

सरेंडर नक्सलियों का कहना है कि हिड़मा के मारे जाने और लगातार चल रहे ऑपरेशन के कारण बटालियन की स्थिति कमजोर हो गई है और शीर्ष नेतृत्व डगमगा चुका है। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कहा कि जल्द ही बटालियन के बारसे देवा जैसे बड़े नक्सली भी संगठन छोड़ सकते हैं और पुलिस के सामने हथियार डाल सकते हैं। सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। उन्होंने संगठन में छिपे दूसरे नक्सलियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। (Naxalites Surrender in Sukma)

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

  • सूर्यम उर्फ रव्वा, PPCM, इनाम- 8 लाख रुपए 
  • सोड़ी हिड़मे, PPCM, इनाम- 8 लाख रुपए  
  • माड़वी सन्ना, PPCM, इनाम- 8 लाख रुपए 
  • मीना उर्फ माड़वी भीमे, PPCM, इनाम- 8 लाख रुपए
  • सुनीता, ACM, इनाम- 5 लाख रुपए 
  • मड़कम पांडू, ACM,इनाम- 5 लाख रुपए 
  • कुंजाम सिंगा, LOS, इनाम- 3 लाख रुपए 
  • माड़वी सोमडी, RPC KAMS अध्यक्ष, इनाम- 2 लाख रुपए 
  • चिलका उर्फ माड़वी पोज्जे, इनाम- 1 लाख रुपए 
  • पोड़ियाम जोगा – मिलिशिया सदस्य
  • पोड़ियाम लखमा – मिलिशिया सदस्य
  • कोवासी हिड़मा – मिलिशिया सदस्य
  • नुप्पो बुधरा – मिलिशिया सदस्य
  • नुप्पो भीमा – मिलिशिया सदस्य
  • मड़कम सुक्का – मिलिशिया सदस्य
Back to top button
error: Content is protected !!