Google Analytics —— Meta Pixel

स्कूल में पांच साल के बच्चे को पेड़ से लटकाया, होमवर्क नहीं करने पर दी सजा

Surajpur School Case: सूरजपुर जिले में एक निजी स्कूल से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां नारायणपुर गांव के हंसवानी विद्या मंदिर में पढ़ने वाले केजी-2 के 5 साल के बच्चे को सिर्फ इसलिए पेड़ से लटका दिया गया, क्योंकि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। घटना का वीडियो वायरल होते ही अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। सोमवार को नर्सरी-क्लास की टीचर काजल साहू ने होमवर्क चेक किया। एक बच्चे का होमवर्क अधूरा मिला तो वह भड़क गई। 

यह भी पढ़ें:- अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह को लेकर विवाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जताई आपत्ति

उन्होंने पहले बच्चे को क्लास से बाहर निकाला और फिर स्कूल परिसर में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे घंटों लटकाए रखा। इस दौरान बच्चा रोता रहा, टीचर को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन टीचर ने उसकी एक न सुनी। उसी समय एक ग्रामीण ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होते ही माहौल गरमा गया। कई अभिभावक स्कूल के बाहर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। बच्चे के पिता संतोष कुमार साहू ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने पर मीडिया ने टीचर काजल साहू से बात की। इस दौरान वे रो पड़ी। (Surajpur School Case)

शिक्षा विभाग की एंट्री, जांच शुरू

उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि पहली बार मुझसे गलती हुई है। स्कूल संचालक सुभाष शिवहरे ने हैरान करने वाला बयान दिया। उनका कहना है कि टीचर ने बच्चे को टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटकाने की कोशिश की थी, ताकि वह डर जाए और पढ़ाई पर ध्यान दे। उनका यह बयान अभिभावकों के गुस्से को और बढ़ा गया। विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग हरकत में आया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीएस लकड़ा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। सूरजपुर के DEO अजय मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच टीम भेज दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Surajpur School Case)

Back to top button
error: Content is protected !!