Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : स्कूल प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने जान दी, स्टडी रूम में फांसी पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

Chhattisgarh News : जशपुर जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र के एक मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने कथित यौन उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :- अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह को लेकर विवाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जताई आपत्ति

सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर ‘बैड टच’ और छेड़छाड़ के आरोप

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो पर बैड टच और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में छात्रा ने लिखा कि वह इन हरकतों से बेहद परेशान थी और इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लिया

सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।

जांच टीम हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं और स्कूल की छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी पुष्टि की जा सके।

हॉस्टल बिना अनुमति के संचालित होने का खुलासा

प्राथमिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि छात्रा जिस हॉस्टल में रह रही थी, वह वैधानिक अनुमति के बिना संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इसे गंभीर चूक मानते हुए प्रबंधन पर भी कार्रवाई की बात कही है। (Chhattisgarh News)

जिले में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने पूरे जिले में आक्रोश फैला दिया है। माता-पिता में खासकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनकी बेटियां स्कूलों और हॉस्टलों में रहती हैं। लोग स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!