अमित शाह का रायपुर आगमन, CM साय ने किया आत्मीय स्वागत, आज DGP-IGP कांफ्रेंस में लेंगे हिस्सा
DGP-IGP conference: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आज से पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों का 60वां अखिल भारतीय सम्मेलन शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की देर रात रायपुर पहुंचे, जहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह भी पढ़े :- लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ की हत्या, चरित्र शंका में वारदात की आशंका
केंद्रीय गृहमंत्री करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ
यह सम्मेलन (DGP-IGP conference) 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज औपचारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन को लेकर राजधानी रायपुर में भव्य तैयारियाँ की गई हैं।
सम्मेलन का उद्देश्य
तीन दिवसीय अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य-
प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा
‘विकसित भारत’ की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए दूरदर्शी रोडमैप तैयार करना
चर्चा के प्रमुख विषय
सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत : सुरक्षा आयाम’ है, जिसके अंतर्गत निम्न मुद्दों पर विस्तृत विमर्श होगा-
- वामपंथी उग्रवाद
- आतंकवाद निरोधक रणनीतियाँ
- आपदा प्रबंधन
- महिला सुरक्षा
- पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान और एआई के उपयोग
राष्ट्रीय सुरक्षा पर महत्वपूर्ण मंच
यह सम्मेलन देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विविध विषयों पर खुली और सार्थक चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है। (DGP-IGP conference)



