Google Analytics —— Meta Pixel

फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत, दीवार तोड़कर बाहर निकाला शव

Jashpur Fire: जशपुर में देर रात एक फर्नीचर दुकान और उससे लगे मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने JCB की मदद से दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला। बता दें की आग पर काबू पाने की कोशिश अब तक जारी है। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की 8 गाड़ियां लगी हुई है।

कुनकुरी के बाजार डांड में पूजा प्लाइवुड और फर्नीचर के नाम से दुकान है। उससे लगा हुआ मकान भी है। देर रात अचानक से दुकान में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे गए। आस पास के लोग भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की सहायता कर रहे हैं। हादसे में 54 साल की एक महिला की भी मौत हो गई है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलने पर कलेक्टर रितेश अग्रवाल, SP विजय अग्रवाल और कुनकुरी विधायक यूडी मिंज मौके पर पहुंचे हैं। शव की शिनाख्त रचना बंग के रूप में हुई है। दुकान और मकान भी श्याम सुंदर का ही है। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

SP विजय अग्रवाल ने बताया कि गोदाम और दुकान काफी बढ़ी है। अंदर बड़ी संख्या में फोम और गद्दे भरे हुए हैं। इसके चलते आग पर काबू पाने में समय लग रहा है। हवा भी तेज है, ऐसे में आग बुझती है, लेकिन फिर भड़क उठती है। आसपास के दुकान संचालक भी आ गए हैं। प्रयास है कि आग अन्य दुकानों व मकान तक न फैले।

इसे भी पढ़ें-Petrol-Diesel Price today: 15 दिन में 13वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल अब 9.20 रूपये प्रति लीटर हुआ महंगा  

Back to top button
error: Content is protected !!