छत्तीसगढ़ में धनकुबेरों की बड़ी साजिश नाकाम, गोदामों से हजारों क्विंटल धान बरामद, अब तक 9.12 करोड़ का धान जब्त

Chhattisgarh illegal Paddy Action: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। राज्य सरकार की ओर से किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के बीच कुछ बिचौलिए और कोचिया ओडिशा से धान लाकर इसे प्रदेश में बेचने की कोशिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों को अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रायगढ़ जिले में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान संयुक्त जांच दलों ने कुल 12 प्रकरणों में 4447.20 क्विंटल धान जब्त किया। इसकी बाजार कीमत 1 करोड़ 37 लाख 86 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। जब्त किए गए 12 मामलों में तीन अंतर्राज्यीय प्रकरण शामिल हैं, जिनमें ओडिशा से लाई जा रही बड़ी खेप को पकड़ा गया। अब तक जिले में 68 मामलों में 12,454 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है। सभी 25 चेकपोस्ट 24×7 सक्रिय हैं और जंगल मार्ग भी सील कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- धमतरी के दो राइस मिलों पर छापा, 5 करोड़ कीमत के 22 हजार क्विंटल धान जब्त
रायगढ़ में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक कार्रवाई
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| कुल प्रकरण | 12 |
| जब्त धान | 4447.20 क्विंटल |
| कुल कीमत | ₹1 करोड़ 37 लाख 86 हजार से ज्यादा |
| अंतर्राज्यीय मामले | 3 |
| अब तक कुल कार्रवाई (2025-26) | 12,454 क्विंटल, 68 प्रकरण |
| कुल कीमत (अब तक) | 3.86 करोड़ रुपए से ज्यादा |

अंतर्राज्यीय प्रकरण
| स्थान | व्यक्ति/वाहन | धान मात्रा |
|---|---|---|
| ग्राम किलकिला (लैलूंगा) | भूगदेव पैंकरा | 60 क्विंटल |
| पुसौर | सुदाम साहू (ओडिशा)-पिकअप CG 06 GU 8036 | 25.60 क्विंटल |
| पुसौर | आदित्य सागर- वाहन CG 13 AR 4467 | 20 क्विंटल |
गोदामों से जब्त धान
| व्यक्ति/स्थान | धान (क्विंटल) |
|---|---|
| बजरंग अग्रवाल (लारीपानी) | 840 |
| त्रिलोक गर्ग | 640 |
| दीपक जिंदल | 820 |
| शुभम ट्रेडर्स (दीपक अग्रवाल) | 50 |
| रजत ट्रेडर्स (रजत अग्रवाल) | 630 |
| टिकेश्वर यादव (सिसरिंगा) | 34.40 |
| सहनी लाल सिदार (एड्डुकला) | 49.20 |
| मनोज गुप्ता (पत्थलगांवखुर्द) | 78 |
| लाभो दास महंत (कुरू) | 1200 |
वहीं राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में कोचियों और बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार को संयुक्त दल ने 7 प्रकरणों में 528 क्विंटल (1320 बोरा) धान जब्त किया, जिसकी कीमत 16 लाख 36 हजार 800 रुपए है। जिले में 1500 मंडी लाइसेंसधारियों की सूची बनाकर जांच शुरू की गई है। ओडिशा सीमा पर बोरतलाब, पाटेकोहरा और कल्लूबंजारी में अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट 24×7 सक्रिय हैं। जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 में अब तक 138 प्रकरणों में 16972.26 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य 5.26 करोड़ से ज्यादा है। कुल 8 वाहन भी जब्त किए गए हैं।छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सख्ती के चलते धान के अवैध व्यापारियों और बिचौलियों पर नकेल कस गई है। ओडिशा से होने वाली अवैध धान आवक पर रोक और किसानों के हितों की सुरक्षा को लेकर सरकार और जिला प्रशासन दोनों लगातार सक्रिय हैं।
राजनांदगांव में 2 दिसंबर तक कार्रवाई
| अनुविभाग | प्रकरण | धान (क्विंटल) | कीमत |
|---|---|---|---|
| राजनांदगांव | 5 | 418 | ₹12,95,800 |
| डोंगरगांव | 2 | 110 | ₹3,41,000 |
| कुल | 7 | 528 | ₹16,36,800 |

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की अब तक की कार्रवाई
| अनुविभाग | प्रकरण | धान (क्विंटल) | कीमत | वाहन |
|---|---|---|---|---|
| राजनांदगांव | 57 | 9729.20 | ₹3,01,60,520 | 2 |
| डोंगरगढ़ | 39 | 3439.26 | ₹1,66,01,706 | 2 |
| डोंगरगांव | 42 | 3803.80 | ₹1,17,91,780 | 4 |
| कुल | 138 | 16972.26 | ₹5,26,14,006 | 8 |



